रांची : 40 दुकानदारों की बोहनी पर भी आफत, आठ माह से दुकान का किराया तक नहीं दे पाये हैं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 9:36 AM
विज्ञापन
रांची : सरकारी तंत्र की लापरवाही से पंडरा रोड स्थित लक्ष्मीनगर चौक के आसपास के करीब 40 दुकानदार परेशान हैं. करीब आठ महीने से इन दुकानों के सामने गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से इनकी दुकानदारी चौपट हो गयी है. छोटे दुकानदारों की तो बोहनी पर भी आफत है. गंदा पानी जमा होने की […]
विज्ञापन
रांची : सरकारी तंत्र की लापरवाही से पंडरा रोड स्थित लक्ष्मीनगर चौक के आसपास के करीब 40 दुकानदार परेशान हैं. करीब आठ महीने से इन दुकानों के सामने गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से इनकी दुकानदारी चौपट हो गयी है. छोटे दुकानदारों की तो बोहनी पर भी आफत है.
गंदा पानी जमा होने की वह से कई लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों और त्वचा रोग के भी शिकार हो चुके हैं. मक्खी-मच्छरों का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, सो अलग.
पहले जब कीचड़ और गंदा पानी नहीं जमा होता था, तब यहां की छोटी-बड़ी सभी दुकानों में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ होती थी. आज यहां न ग्राहक अपनी गाड़ी खड़ी पाते हैं और न ही कीचड़ को पार कर पैदल दुकान तक जा पाते हैं. इस परेशानी से कई दुकानदारों की आर्थिक हालत इतनी बदतर हो गयी है कि उन्होंने दुकानें बंद कर दूसरी जगह काम ढूंढ़ना शुरू कर दिया है. वहीं, कई दुकानदारों ने पैसे के अभाव में आठ माह से किराया तक नहीं दिया है.
यह है परेशानी की जड़ : यहां सड़क किनारे पथ निर्माण विभाग द्वारा नाली का निर्माण कराया गया था. इटकी रोड और पंडरा रोड के तीन-चार मुहल्लों व कॉलोनियों का पानी बह कर लक्ष्मीनगर चौक के पास पहुंचता है, लेकिन यहां से बहाव की बेहतर व्यवस्था नहीं है. ऐसे में सारा गंदा पानी सड़क पर भर रहा है. नाली भी जाम है. नाली व शौचालय का गंदा पानी होने के कारण इसमें दुर्गंध भी अधिक है. सड़क पर बारिश का पानी भी भरता है. नाली में बहा व की व्यवस्था नहीं है.
हालांकि, बुधवार को दुकानदारों में खुद पहल कर नाली का स्लैब हटाया. इधर, गुरुवार को रांची नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और नाली का स्लैब तोड़कर गंदे पानी की निकासी का रास्ता बनाया. लेकिन, दुर्गंधवाला कीचड़ अब भी भरा हुआ है, जिस पर फिलहाल ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया है.
सरकारी तंत्र का हर हिस्सा जिम्मेदार : ऐसा नहीं है कि इस समस्या की जानकारी संबंधित विभागों को नहीं है. अधिकारी खुद भी पानी में घुस कर आते-जाते हैं. यह सड़क एनएचएअाइ के जिम्मे है. वहीं, नाली का निर्माण पथ निर्माण विभाग ने कराया था. वहीं, सफाई का जिम्मा रांची नगर निगम पर है. लेकिन, सरकारी तंत्र के हर हिस्से ने इसे नजरअंदाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










