रांची : नागपुरी भाषा परिषद की बैठक संपन्न
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में बुधवार को नागपुरी भाषा परिषद की बैठक हुई. बैठक में आठ फरवरी को प्रफुल्ल कुमार राय की जयंती नागपुरी भाषा परिषद और जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में मनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए तैयारी कमेटी का गठन किया गया. […]
विज्ञापन
रांची : जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में बुधवार को नागपुरी भाषा परिषद की बैठक हुई. बैठक में आठ फरवरी को प्रफुल्ल कुमार राय की जयंती नागपुरी भाषा परिषद और जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में मनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए तैयारी कमेटी का गठन किया गया.
साथ ही जयंती पर नागपुरी भाषा साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रफुल्ल कुमार राय सम्मान हेतु चन्द्रदेव सिंह और क्षितिज कुमार राय के नाम का चयन सर्वसम्मति से किया गया. इससे पूर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वर अनुज ने कहा कि नागपुरी भाषा के विकास में नागपुरी भाषा परिषद का अहम योगदान है. 1960 से ही परिषद निरंतर भाषा साहित्य की सेवा में सक्रिय है.
डॉ. त्रिवेणी नाथ साहू ने कहा कि नागपुरी भाषा परिषद को सबल और सुदृढ़ करना होगा. नागपुरी भाषा झारखंड प्रदेश की संपर्क भाषा है, इसलिए इसे आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिये. बैठक में डॉ. उमेश नंद तिवारी, प्रो. बीरेंद्र कुमार महतो, डॉ पूनम सिंह, डॉ अंजू कुमारी, डॉ अशोक कुमार बड़ाईक, राम कुमार, विजय कुमार साहू, योगेश कुमार महतो एवं संतोष कुमार भगत शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन