रांची : गलत बयानों से समाज को नहीं बांटें : कच्छप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : आदिवासी सेना की बैठक बुधवार को पंडरा सामुदायिक भवन में हुई. सेना के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि समाज के कुछ लोग गलत बयानों से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं. यह भी कहा कि आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा, केंद्रीय युवा सरना विकास समिति, केंद्रीय सरना समिति के बबलू […]
विज्ञापन
रांची : आदिवासी सेना की बैठक बुधवार को पंडरा सामुदायिक भवन में हुई. सेना के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि समाज के कुछ लोग गलत बयानों से समाज को बांटने का काम कर रहे हैं. यह भी कहा कि आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा, केंद्रीय युवा सरना विकास समिति, केंद्रीय सरना समिति के बबलू मुंडा और उनके सदस्य अपनी परंपरा व संस्कृति से भटक गये हैं और भाजपा का तोता बनकर आदिवासी विरोधी बयान दे रहे हैं.
श्री कच्छप ने कहा कि अगर सरना प्रार्थना सभा न होता तो आदिवासी परंपरा व संस्कृति भी नहीं बचती. सरना प्रार्थना सभा के माध्यम से ही आज घर-घर में सरना झंडा लहरा रहा है. बैठक में विजय तिर्की, शंकर उरांव, राजेश लिंडा, अजीत लकड़ा, किरण तिर्की, सती उरांव, मंजू तिर्की, गुड़िया उरांव, सरोज उरांव, संदीप ��िर्की सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन