रांची : इंटरनेट के इंतजार में छह माह से ठप रांची विवि का इंफॉरमेशन एंड नॉलेज ई-सेंटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 8:34 AM
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय का इंफॉरमेशन एंड नॉलेज ई-सेंटर छह माह से काम नहीं कर रहा है. इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण सेंटर में लगाये गये सभी कंप्यूटर बेकार पड़े हैं. इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी गयी. सेंटर आने वाले […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय का इंफॉरमेशन एंड नॉलेज ई-सेंटर छह माह से काम नहीं कर रहा है. इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण सेंटर में लगाये गये सभी कंप्यूटर बेकार पड़े हैं.
इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी गयी. सेंटर आने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को दी गयी है, पर विश्वविद्यालय की ओर से कोई पहल नहीं की गयी. रख-रखाव के अभाव में कई कंप्यूटर खराब हो गये हैं.
कंप्यूटर के की-बोर्ड पर धूल जम गयी है. रांची विवि में इंफॉरमेशन एंड नॉलेज ई-सेंटर वर्ष 2011 में पूर्व कुलपति डॉ एए खान के कार्यकाल में शुरू हुआ था. इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था. मोरहाबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय के बगल में स्थित यह सेंटर विवि के विद्यार्थियों के लिए खोला गया था.
इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पठन-पाठन के दृष्टिकोण से ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना था. इसके माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरना, प्रतियोगिता परीक्षा की जानकारी लेना, प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म जमा करना, परीक्षा को लेकर ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउन लाेड करने का काम करते थे. विश्वविद्यालय के शोधार्थी ऑनलाइन देश-विदेश के रिसर्च जनरल पढ़ने और ऑनलाइन ई-लाइब्रेरी से जुड़ सकते थे.
क्या कहते है विद्यार्थी
विश्वविद्यालय का इंफॉरमेशन एंड नॉलेज ई-सेंटर काम नहीं कर रहा है. सेंटर जिस उद्देश्य से खोला गया था, वह सफल नहीं हुआ. विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है.
सोनू मिर्धा
एसएससी, रेलवे व अन्य प्रतियोगिता परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म हमलोग जमा करते थे. सेंटर से कई कार्यों में काफी सुविधा होती थी. अब सेंटर काम नहीं कर रहा है.
सूरज कुमार
पहले इंफॉरमेशन एंड नॉलेज ई-सेंटर का विद्यार्थी उपयोग करते थे, पर अब काफी दिनों से खराब है. विवि को इसकी जानकारी भी दी गयी, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
भानू
विश्वविद्यालय सेंटर को सुचारु ढंग से चलाने की व्यवस्था की जाये, ताकि इसका समुचित लाभ मिले. सेंटर के काम नहीं करने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है.
अनिल महतो
साइबर कैफे में देना पड़ता है पैसा
इंफॉरमेशन एंड नॉलेज ई-सेंटर के काम करने से विद्यार्थियों का जो कार्य नि:शुल्क हो जाता था, उसके लिए पैसा देना पड़ता है. विद्यार्थियों ने बताया कि सेंटर के काम नहीं करने से काफी परेशानी होती है. पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की जानकारी के लिए भी सेंटर से विद्यार्थी मदद लेते थे. अब परीक्षा फाॅर्म जमा करने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता है.
क्या कहते हैं विवि के पदाधिकारी
रांची विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ गिरजा शंकर नाथ शाहदेव ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि कुछ दिनों से इंटरनेट काम नहीं कर रहा है. वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया चल रही थी, इस कारण पूर्व के इंटरनेट से जुड़ा फाइबर केबल काट दिया गया था. एक-दो दिन पहले इसे चालू कर दिया गया है. मामले की जानकारी लेकर इसे जल्द चालू करायेंगे.
रांची विवि सीनेट चुनाव की वोटर लिस्ट पर दर्ज हुई एक आपत्ति
रांची : रांची विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट पर एक आपत्ति दर्ज की गयी है. विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को वोटर लिस्ट जारी की गयी थी एवं इस पर रविवार को दो बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था. विश्वविद्यालय के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ पीके झा ने बताया कि वोटर लिस्ट पर एक आपत्ति दर्ज हुई है.
चुनाव में 1484 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे. पांच फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जायेगी. चुनाव को लेकर नामांकन पत्र सात व आठ फरवरी को भरा जायेगा. नामांकन पत्रों की जांच नौ फरवरी को की जायेगी. 11 फरवरी काे उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की फाइनल लिस्ट 12 फरवरी को जारी कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










