बेड़ो : अब गांवों का होगा विकास
Updated at : 23 Jan 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

बेड़ो : केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने मंगलवार को प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर बननेवाले 10 सड़कों का शिलान्यास किया. जिसमें पथ निर्माण विभाग के द्वारा करांजी मोड़ से चट्टी नरकोपी रेलवे स्टेशन तक और ग्रामीण विकास विभाग के पीएमजीएसवाइ द्वारा दिघिया, असरो, डुरु, केनाभीटा, टंगराटोली, पहाड़ कंडरिया व लमकाना तक सड़कों का निर्माण […]
विज्ञापन
बेड़ो : केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने मंगलवार को प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर बननेवाले 10 सड़कों का शिलान्यास किया.
जिसमें पथ निर्माण विभाग के द्वारा करांजी मोड़ से चट्टी नरकोपी रेलवे स्टेशन तक और ग्रामीण विकास विभाग के पीएमजीएसवाइ द्वारा दिघिया, असरो, डुरु, केनाभीटा, टंगराटोली, पहाड़ कंडरिया व लमकाना तक सड़कों का निर्माण किया जायेगा. इन सड़कों में कई पुल, पुलिया व कोटपाली गांव समीप रेलवे लाइन पर ब्रिज भी बनाया जायेगा.
केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है. गांव के विकास से ही देश का विकास होगा. सड़क से ही गांव का विकास होगा. इस पथ के बन जाने से किसानों को अपनी फसल को बाजार व शहर की मंडियों तक ले जाने में सुविधा होगी. कई गांव रेलवे स्टेशन व हाइवे से जुड़ जायेंगे.
भाजपा सरकार गांव, गरीब, मजदूर का विकास करके समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करना चाहती है. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों के जीवन में बदलाव ला दिया है.
मौके सांसद प्रतिनिधि राकेश भगत, उप प्रमुख धनंजय कुमार राय, मुखिया साजर तिर्की, मुखिया बुधराम बाड़ा, बलराम सिंह, हरिचरण महतो, रामचंद्र गोप, अभय खन्ना, आलोक खन्ना, राजेश सहाय, अरविंद कुमार सिंह, महेश दास, साबीर मीर, नवीन कुमार, मो मुमताज, राजीव कुमार, राज मोहन राम, राम शरण सिंह, रवींद्र वर्मा, सुनील कुमार रजक, मनोज कुमार, रवींद्र कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




