रांची : चालक से लूटपाट के आरोपी चार युवक गिरफ्तार

Updated at : 23 Jan 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चालक से लूटपाट के आरोपी चार युवक गिरफ्तार

रांची : रांची-टाटा मार्ग पर ब्यांगडीह बाजार नामकुम के पास एक टेलर चालक पर चाकू से हमला कर चार युवकों ने चाकू व मोबाइल लूट लिया था. लूटपाट करनेवाले चार युवक एटीआइ क्वार्टर नंबर- ए/23, न्यू पुलिस लाइन के समीप का निवासी विकास वर्मा उर्फ गोलू (21 वर्ष), रातू रोड के बिड़ला मैदान के समीप […]

विज्ञापन
रांची : रांची-टाटा मार्ग पर ब्यांगडीह बाजार नामकुम के पास एक टेलर चालक पर चाकू से हमला कर चार युवकों ने चाकू व मोबाइल लूट लिया था. लूटपाट करनेवाले चार युवक एटीआइ क्वार्टर नंबर- ए/23, न्यू पुलिस लाइन के समीप का निवासी विकास वर्मा उर्फ गोलू (21 वर्ष), रातू रोड के बिड़ला मैदान के समीप इंद्रपुरी-रोड नंबर 14 निवासी पवन यादव उर्फ पांडेय (21 वर्ष), सिकंदर सिंह (22 वर्ष) व अमित वर्मा (20 वर्ष) को नामकुम पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
उनके पास से लूट का मोबाइल व दस हजार रुपये में से कुछ रुपये व लूट में प्रयुक्त वैगन आर कार (जेएच 01 एक्स-5421) भी बरामद किये गये है़ं जबकि कार का मालिक व कार चालक युवक अभी फरार हैं. यह जानकारी ग्रामीण एसपी अाशुतोष शेखर ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी़ मौके पर हेडक्वार्टर वन एएसपी अमित रेणु व नामकुम थाना प्रभारी मौजूद थे़
जिस कार का इस्तेमाल लूटपाट में किया गया है, वह कार अवध किशोर गुप्ता के नाम से निबंधित है. लूटपाट में शामिल अमित वर्मा के अलावा अन्य तीनों युवक पहले भी जेल जा चुके हैं. आरोपियों ने मौज-मस्ती के लिए लूटपाट की थी.
क्या है मामला
ग्रामीण एसपी ने बताया कि 19 नवंबर 2018 को पांचों युवकों ने वैगन आर कार से टेलर का तमाड़ से पीछा करना शुरू किया और उसे ब्यांगडीह के पास रुकवा दिया. टेलर के रुकते ही उन लोगों ने चालक से लूटपाट करना शुरू कर दिया. चालक ने लूटपाट का विरोध किया, तो उनलोगों ने टेलर चालक को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया और चालक से दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये.
टेलर चालक ने इस संबंध में नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल के अाधार पर तकनीकी अनुसंधान शुरू की़ इस क्रम में पुलिस को कुछ सुराग मिले. मामले में पहले अमित वर्मा को गिरफ्तार किया गया. फिर उसकी निशानदेही पर अन्य तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. फरार युवक की तलाश में पुलिस जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola