रांची : जदयू के प्रदेश संयोजक बने शैलेंद्र महतो, बनी टीम
Updated at : 23 Jan 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कुड़मी सेना के अध्यक्ष शैलेंद्र महतो को जदयू का प्रदेश संयोजक बनाया गया है़ इसके साथ ही जदयू ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची भी जारी कर दी है़ प्रदेश की टीम में 27 नेताओं को शामिल किया गया है़ ये सभी कार्यकारिणी के सदस्य होंगे़ वहीं, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक खीरू […]
विज्ञापन
रांची : कुड़मी सेना के अध्यक्ष शैलेंद्र महतो को जदयू का प्रदेश संयोजक बनाया गया है़ इसके साथ ही जदयू ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची भी जारी कर दी है़ प्रदेश की टीम में 27 नेताओं को शामिल किया गया है़
ये सभी कार्यकारिणी के सदस्य होंगे़ वहीं, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक खीरू महतो सहित 22 लोगों की प्रदेश परामर्शदात्री समिति बनायी गयी है़ मंगलवार को प्रदेश की नयी टीम की घोषणा करते हुए झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा कि झारखंड की सभी 81 सीटों पर पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है. संगठन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. आनेवाले समय में यह पूरी तरह से साफ हो जायेगा कि झारखंड में पार्टी विधानसभा की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
श्री सिंह मंगलवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि फरवरी माह में होनेवाली बैठक में तय होगा कि झारखंड में कितने लोकसभा सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार देगी. श्री सिंह ने इस दौरान पार्टी के नये प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो को बनाये जाने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने राज्य कार्यकारिणी के सदस्य व प्रदेश परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की.
ये हैं परामर्शदात्री समिति में : पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक खीरू महतो, कामेश्वर नाथ दास, कृष्णानंद मिश्रा, बटेश्वर मेहता, अक्षय कुमार सिंह, केबी सहाय, त्रिभुवन दयाल, हाजी हसीब खां, अशोक कुमार चौधरी, सुशील कुमार सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, मो आफताब जमील, रामलखन राम, विजयवासिनी पांडेय, अर्जुन गिरी गोसाई, धनंजय कुमार सिंह, सतीश दास, रूद्रकांत दास, मनोज कुमार, यशवंत सिंह व ओमप्रकाश प्रसाद.
ये हैं राज्य कार्यकारिणी में
शैलेंद्र महतो संयोजक, बैद्यनाथ राम गोपी, त्रिवेणी वर्मा, भगवान सिंह, कृष्णा सिंह घटवार, लालचंद महतो, गुलाब महतो, मौलाना मोमिन रिजवी, श्रवण कुमार, रमेश सिंह, रामाकांत मंडल, खलीफा किस्कू, बेनी माधव, सरयू गोप, बैद्यनाथ पासवान, सुशील कुमार मंगलम, जफर कमाल, शीला सिंह, सुनील बेसरा, आशा शर्मा, पवन पांडेय, सुनील सिन्हा, सागर कुमार, सुरेश ठाकुर, संजय सहाय, मानिक चंद्र महतो, योगेश शर्मा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




