अनगड़ा : शहीद कभी मरते नहीं : सुदेश महतो

Updated:
विज्ञापन

शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया अनगड़ा : बिहार के रोहतास जिला में उग्रवादी हमले में शहीद हुए पैका निवासी जवान फूलचंद मुंडा की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने किया. उन्होंने कहा कि देश व समाज के लिए अपनी कुर्बानी देनेवाले लोगों के दिल में हमेशा जीवित रहते […]

विज्ञापन

शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया

आपके शहर में

विज्ञापन

अनगड़ा : बिहार के रोहतास जिला में उग्रवादी हमले में शहीद हुए पैका निवासी जवान फूलचंद मुंडा की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने किया. उन्होंने कहा कि देश व समाज के लिए अपनी कुर्बानी देनेवाले लोगों के दिल में हमेशा जीवित रहते हैं. शहीद कभी मरते नहीं है. समाज उनके बलिदान का स्मरण कर राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना से ओत-प्रोत रहता है.

समाज के लोगों का भी दायित्व है कि शहीद के परिजनों को किसी प्रकार की कमी न होने दें. मौके पर शहीद की पुत्री सुनीता देवी ने पिता के शहादत की पूरी कहानी बयां की. सुदेश ने शहीद के पिता समल मुंडा, माता बैरशो देवी, पत्नी सालखो देवी, पुत्र शक्ति मुंडा, संदीप मुंडा, पुत्री सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, सविता देवी, संजू देवी सहित अन्य परिजनों को शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया. इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया व शहीद की याद में पौधारोपण किया.

मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, जलनाथ चौधरी, प्रमुख अनिता गाड़ी, अनवर खान, जगन्नाथ महतो, बैजनाथ महतो, जितेंद्र महतो, दीपक कुमार, हरिपद महतो, प्रेम साहू, पारसनाथ महतो, प्रदीप महतो, संजय महतो, जीतराम मुंडा, सुनील मुंडा, कुंदन मुंडा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola