रांची : भेल से एचइसी को मिलेगा बड़ा कार्यादेश, बनी सहमति

Updated at : 20 Jan 2019 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भेल से एचइसी को मिलेगा बड़ा कार्यादेश, बनी सहमति

इलेक्ट्रो स्टैटिक प्रेसिपिटौर का कॉलम स्ट्रक्चर बनायेगा एचइसी रांची : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) से एचइसी को बड़ा कार्यादेश मिलेगा. इस संबंध में दोनों कंपनियों के बीच सहमति बन गयी है. भेल के लिए एचइसी इलेक्ट्रो स्टैटिक प्रेसिपिटौर (इएसपी) का कॉलम स्ट्रक्चर बनायेगा. शुरुआती दौर में एचइसी को पांच हजार टन का ऑर्डर मिलेगा. […]

विज्ञापन
इलेक्ट्रो स्टैटिक प्रेसिपिटौर का कॉलम स्ट्रक्चर बनायेगा एचइसी
रांची : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) से एचइसी को बड़ा कार्यादेश मिलेगा. इस संबंध में दोनों कंपनियों के बीच सहमति बन गयी है. भेल के लिए एचइसी इलेक्ट्रो स्टैटिक प्रेसिपिटौर (इएसपी) का कॉलम स्ट्रक्चर बनायेगा. शुरुआती दौर में एचइसी को पांच हजार टन का ऑर्डर मिलेगा. इस कार्य को एचइसी द्वारा सफलतापूर्वक करने के बाद भेल और कार्यादेश देगा.
एचइसी के अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यादेश का निर्माण एचइसी में भी होगा और भेल के फेब्रिकेशन यार्ड में भी. कार्यादेश को देने के लिए भेल के अधिकारियों ने शुक्रवार को एचइसी के प्लांटों का दौरा किया था.
एचएमबीपी प्लांट में कॉलम स्ट्रक्चर के निर्माण की सभी सुविधाओं को देखने के बाद टीम के सदस्य काफी प्रभावित हुए. इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की. भेल के अधिकारी ने कहा कि पतरातू पावर प्लांट में भी भेल को स्ट्रक्चर का काम मिला है.
यहां भी एचइसी को कार्य दिया जायेगा. अधिकारी ने बताया कि जल्द ही भेल एवं एचइसी के अधिकारियों के बीच एक और बैठक होगी. उक्त बैठक में बनने वाले उपकरणों का ड्राइंग के साथ चर्चा की जायेगी कि कैसे काम करना है. एचइसी को कार्यादेश मिलने के बाद एचएमबीपी में कार्यादेश की कमी नहीं रहेगी. इस प्लांट को भेल से ही साल भर का काम मिल जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola