रांची : गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा की मांग को ले जूनियर डॉक्टरों ने निदेशक को घेरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह का घेराव किया. मेडिकल स्टूडेंट हॉस्टल परिसर की जर्जर सड़क बनाने, गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा, इंटर्नों का स्टाइपेंड एम्स के बराबर व रेजीडेंट्स को सातवां वेतनमान देने की मांग को लेकर घेराव किया गया. जूनियर डॉक्टर निदेशक से पीजी व एचएस […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह का घेराव किया. मेडिकल स्टूडेंट हॉस्टल परिसर की जर्जर सड़क बनाने, गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा, इंटर्नों का स्टाइपेंड एम्स के बराबर व रेजीडेंट्स को सातवां वेतनमान देने की मांग को लेकर घेराव किया गया.
जूनियर डॉक्टर निदेशक से पीजी व एचएस की सीटें बढ़ाने की भी मांग कर रहे थे. इसके अलावा नये गर्ल्स हॉस्टल को हैंडओवर करने की बात भी निदेशक से छात्राओं ने की. इस पर निदेशक ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. निदेशक ने वैसे छात्राओं को जिनको हॉस्टल का रूम नहीं मिला है, उनको रिम्स गेस्ट हाउस में तात्कालिक रूप में रहने की अनुमति दी.
जूनियर डॉक्टरों ने निदेशक से 10 दिनों के अंदर हॉस्टल परिसर की सड़क की सड़क दुरुस्त कराने को कहा है. उन्होंने कहा है कि मांगों को लेकर सोमवार से काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
इसके साथ ही सुबह 8:30 से नौ बजे तक इमरजेंसी के समक्ष एवं दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक निदेशक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. माैके पर डॉ अजीत कुमार, डॉ बीके महतो, डॉ सुरेंद्र नेगी, डॉ आरपी साहू, डॉ स्टिफन, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ एसडी मिश्रा, डॉ अंशुमान, डॉ चंदन, डॉ पूनम मुंडा, डाॅ लिली, डाॅ दिव्या प्रभा आदि मौजूद थे.
एक फरवरी तक जमा करें आयकर विवरण, नहीं तो कटेगा वेतन : रिम्स प्रबंधन ने सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को पत्र जारी कर कहा है कि वह एक फरवरी तक आयकर का विवरण लेखा विभाग में जमा करा दें. अन्यथा वेतन में आयकर की कटौती कर भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन