रांची : भाजयुमो की मोटरसाइकिल रैली दो मार्च को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजयुमो की ओर से सभी जिलों में 10 फरवरी से पहले विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. कॉलेजों में कॉलेज अंबेसडर बनाये जायेंगे. दो मार्च को प्रदेश में विधानसभावार मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी, जिसमें मोर्चा के पांच-पांच कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. यह निर्णय शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की बैठक […]
विज्ञापन
रांची : भाजयुमो की ओर से सभी जिलों में 10 फरवरी से पहले विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. कॉलेजों में कॉलेज अंबेसडर बनाये जायेंगे. दो मार्च को प्रदेश में विधानसभावार मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी, जिसमें मोर्चा के पांच-पांच कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. यह निर्णय शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की बैठक में लिया गया.
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा 2019 का चुनाव युवाओं के दम पर लड़ा जायेगा. ऐसे में हमें युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ कर पार्टी के नीति सिद्धांतों की जानकारी देना है. बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह, गुंजन यादव, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, मंगल सिंह, सुनील साहू, प्रताप कटियार, वरुण तिवारी, किसलय तिवारी, रूपेश सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










