झारखंड के घनश्‍याम को ”तरुण भारत पर्यावरण रक्षक सम्‍मान 2018”

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड के घनश्‍याम को तरुण भारत संघ की ओर से ‘तरुण भारत पर्यावरण रक्षक सम्‍मान 2018’ से अलंकृत किया जायेगा. तरुण भारत संघ, देश में पिछले चार दशक से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के के क्षेत्र में काम कर रहा है. संस्‍था की यात्रा, राजस्थान से प्रारम्भ होकर आज देश के विभिन्न […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के घनश्‍याम को तरुण भारत संघ की ओर से ‘तरुण भारत पर्यावरण रक्षक सम्‍मान 2018’ से अलंकृत किया जायेगा. तरुण भारत संघ, देश में पिछले चार दशक से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के के क्षेत्र में काम कर रहा है. संस्‍था की यात्रा, राजस्थान से प्रारम्भ होकर आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगतशील है. 21वीं सदी में पर्यावरण सरंक्षण हम सब के लिए एक बड़ी चुनौती है. इस चुनौती से निपटने के लिए गंभीर सामुदायिक प्रयासों की आवश्‍यकता है, ऐसा विशेषज्ञों का मानना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाने में घनश्याम सराहनीय कार्य कर रहे हैं. इन कार्यों के लिए तरुण भारत संघ के प्रबंध मंडल ने घनश्याम को ‘तरुण भारत पर्यावरण रक्षक सम्मान 2018’ से अलंकृत करने का निर्णय किया है. यह पुरस्कार प्रत्येक पांच वर्ष में देशभर के विभिन्न क्षेत्र में काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया जाता है.

पिछली बार यह समारोह वर्ष 2013 में दिया गया था. इस वर्ष अरुण गांधी एवं तुषार गांधी (महात्मा गांधी के पौत्र एवं प्रपोत्र) 15 जनवरी को तरुण भारत संघ आश्रम, अरवल, राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में घनश्‍याम को पुरस्‍कृत करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola