पिठोरिया : सुतियांबेगढ़ में जनजातीय विवि बनाने का प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन

पिठोरिया : महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में सुतियांबेगढ़ में ट्रस्ट की अध्यक्ष वीणा देवी, वनवासी कल्याण केंद्र रांची के नगर प्रमुख प्रणय दत्त व पाहनों ने महाराजा मदरा मुंडा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये. तत्पश्चात आयोजित सभा में सुतियांबेगढ़ में जनजातीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. प्रणय दत […]

विज्ञापन

पिठोरिया : महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में सुतियांबेगढ़ में ट्रस्ट की अध्यक्ष वीणा देवी, वनवासी कल्याण केंद्र रांची के नगर प्रमुख प्रणय दत्त व पाहनों ने महाराजा मदरा मुंडा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये. तत्पश्चात आयोजित सभा में सुतियांबेगढ़ में जनजातीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. प्रणय दत ने कहा कि सुतियांबेगढ़ ऐतिहासिक स्थल है, इसका विकास होना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां की धरोहर को संजोकर रखना जरूरी है. इसके लिए मुंडा समाज आपस में चंदा वगैरह कर इसे सुरक्षित करे. अन्य वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में कहीं भी महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर संस्थान नहीं है. सभा में लोगों ने जनजातीय विश्वविद्यालय बनाने को लेकर अपना समर्थन दिया.

मंच संचालन विकास मुंडा व धन्यवाद ज्ञापन वीणा मुंडा ने किया. मौके पर आकाश शाहदेव, गिरिराज शाहदेव, वैभव शाहदेव, अभिनव शाहदेव, पहलवान सिंह मुंडा, बालक पहान, लखींद्र पहान, डॉ प्रदीप मुंडा, जगत मुंडा, प्रेमनाथ मुंडा, हरिलाल मुंडा, सुषमा मुंडा, महेंद्र मुंडा, सीताराम मुंडा, संगीता दत्ता सुलेखा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola