रांची : 132 में से 30 आवास ही बन सके, आवंटन सिर्फ सात का

रांची : रांची जिले में बिरसा आवास योजना की प्रगति काफी धीमी है. यह योजना कल्याण विभाग की है. इस योजना के तहत आदिम जनजातियों के लिए आवास उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है. आवास निर्माण का कार्य वर्ष 2014 से जारी है. जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत वर्ष 2014 से लेकर 2018-19 […]
रांची : रांची जिले में बिरसा आवास योजना की प्रगति काफी धीमी है. यह योजना कल्याण विभाग की है. इस योजना के तहत आदिम जनजातियों के लिए आवास उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है. आवास निर्माण का कार्य वर्ष 2014 से जारी है.
जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत वर्ष 2014 से लेकर 2018-19 तक के लिए जिले में 132 योजनाएं स्वीकृत हुईं, लेकिन अब तक मात्र 30 योजनाएं ही पूरी हुई हैं. इनमें अधिकतर आवास अधूरा ही है. अधिकतर की छत नहीं हैं. वहीं, कई आवासों का प्लास्टर तक नहीं हो पाया है. अब तक मात्र सात लोगों को ही आवास उपलब्ध हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




