रांची : सीएम आवास घेरने जा रहे होमगार्डों को राजभवन के सामने रोका गया
Updated at : 22 Dec 2018 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर के तले राज्य भर से करीब 5000 होमगार्ड जवान शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए. तय कार्यक्रम के तहत ये लोग अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास घेराव करने निकले थे. होमगार्ड जवान अपने संगठन के बैनर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर के तले राज्य भर से करीब 5000 होमगार्ड जवान शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए. तय कार्यक्रम के तहत ये लोग अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास घेराव करने निकले थे. होमगार्ड जवान अपने संगठन के बैनर के साथ तिरंगा भी लिये हुए थे.
हालांकि, इन्हें राजभवन के समक्ष की रोक लिया गया. दरअसल, होमगार्ड जवानों के कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को भी थी. इस कारण पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये थे. भारी संख्या में जवानों और पुलिस पदाधिकारियाें को तैनात कर दिया गया था, जिन्होंने होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने से पहले ही राजभवन के पास रोक लिया.
होमगार्ड डीजी के विरोध में जमकर लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड डीजी विभूति भूषण प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. जवानों का आरोप था कि डीजी ने उन्हें परेशान करने की नीयत से कुछ कड़े आदेश निर्गत किये हैं.
वहीं डीजी भ्रष्टाचार का संरक्षण दे रहे हैं. साथ ही उन्हें हटाने की मांग भी की. बाद में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी से मिला और वार्ता की. इसमें संयुक्त सचिव ने कहा कि सरकार होमगार्डों की मांगों पर गंभीर है.
उन्होंने आश्वासन दिया कि पांच जनवरी 2019 के बाद मुख्यमंत्री खुद एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर उनकी मांगों के समाधान का प्रयास करेंगे. वार्ता में एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रदेश सचिव द्वारिका नाथ दुबे समेत अन्य शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




