16-17 को रांची और आसपास के इलाकों में हो सकती है बारिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ गयी है. गुरुवार को भी आसमान में बादल छाये रहे. भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग की अोर से जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची और आसपास के इलाकों में 14 और 15 दिसंबर की सुबह कोहरा […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ गयी है. गुरुवार को भी आसमान में बादल छाये रहे. भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग की अोर से जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची और आसपास के इलाकों में 14 और 15 दिसंबर की सुबह कोहरा छाया रहेगा.
साथ ही बाद में आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. जबकि 16 व 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इधर, मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन