रांची : जनवरी तक गर्ल्स हॉस्टल के 256 कमरे हमारे हवाले करें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

89 फीसदी काम पूरा, 11 फीसदी काम में अड़चन रांची : रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने बुधवार को भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल की छात्राओं के लिए रिम्स परिसर में बन रहे 500 बेड वाले गर्ल्स हॉस्टल में से 256 कमरों का जनवरी […]
विज्ञापन
89 फीसदी काम पूरा, 11 फीसदी काम में अड़चन
रांची : रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने बुधवार को भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल की छात्राओं के लिए रिम्स परिसर में बन रहे 500 बेड वाले गर्ल्स हॉस्टल में से 256 कमरों का जनवरी तक हैंडओवर करें. निदेशक ने निर्माण एजेंसी को कहा कि अगले सत्र में छात्राओं की संख्या बढ़ जायेगी. ऐसे में कम से कम 256 कमरे हर हाल में अगले माह तैयार कर लिया जायें.
एजेंसी ने कहा: प्रबंधन नहीं कर रहा भुगतान
एजेंसी ने बताया कि रिम्स प्रबंधन पैसों का भुगतान नहीं कर रहा है. इस पर निदेशक ने पूछा कि अापने कितनी फीसदी काम किया है, तो भवन निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि 89 फीसदी काम पूरा हो गया है. रिम्स कर्मचारी ने बताया कि काम के हिसाब से पैसा का भुगतान कर दिया गया है. इस पर निदेशक ने कहा कि सिर्फ पैसे के लिए आपलोग 11 फीसदी काम धीमा कर दिये हैं. सरकार के स्तर से फंड आना है, इसलिए पैसा तो मिल ही जायेगा. आपलोग काम को तेज कीजिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










