रांची : शहर में रूट परमिट व्यवस्था समाप्त करे रांची नगर निगम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2018 8:54 AM

विज्ञापन

रांची : जिला ई-रिक्शा यूनियन ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव किया. यूनियन की मांग थी कि मेन रोड को छोड़कर राजधानी के अन्य रूटों में परमिट व्यवस्था समाप्त की जाये. यूनियन के संरक्षक गुलाम रब्बानी ने कहा कि पूरे देश में कहीं रूट परमिट नहीं है. निगम को चाहिए कि वह मेन […]

विज्ञापन
रांची : जिला ई-रिक्शा यूनियन ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव किया. यूनियन की मांग थी कि मेन रोड को छोड़कर राजधानी के अन्य रूटों में परमिट व्यवस्था समाप्त की जाये. यूनियन के संरक्षक गुलाम रब्बानी ने कहा कि पूरे देश में कहीं रूट परमिट नहीं है. निगम को चाहिए कि वह मेन रोड छोड़कर अन्य रूट पर परमिट व्यवस्था को खत्म करें.
अध्यक्ष अशरफ खान ने कहा कि नगर निगम और यातायात पुलिस ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. पैसा नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है. प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी से पवन कुमार, यासमीन लाल, राजन सिंह, जेवीएम से राजीव रंजन, जेएमएम से देव कुमार धान व बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक शामिल हुए. इधर, ई-रिक्शा संचालकाें की हड़ताल के कारण शहर में सोमवार को काफी कम संख्या में ई-रिक्शा का परिचालन हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola