रांची : 40 लोगों को जारी किया गया नोटिस तीन मार्केटिंग अफसरों को शोकॉज

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची जिले के शहरी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में संपन्न लोग गरीबों को मिलने वाले राशन का कार्ड बनाया. रांची शहरी क्षेत्र के ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. प्रशासन ने 40 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर अनाज की राशि जमा करने को कहा है. बाजार दर […]

विज्ञापन
रांची : रांची जिले के शहरी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में संपन्न लोग गरीबों को मिलने वाले राशन का कार्ड बनाया. रांची शहरी क्षेत्र के ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. प्रशासन ने 40 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर अनाज की राशि जमा करने को कहा है. बाजार दर से अनाज की कीमत और सूद वसूला जा रहा है.
सभी को कोषागार में राशि जमा करने को कहा गया है. राशि जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जुर्माने के रूप में लगभग 14.24 लाख वसूले जा रहे हैं. वहीं, अब तक डीलरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है. उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. जबकि, तीन मार्केटिंग अफसर नरेश प्रसाद सिंह, अशोक सिंह व अजय सिंह भी पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा गया है. इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रांची जिले से अब तक 40 हजार लोगों ने कार्ड सरेंडर हुए. लेकिन, अब भी काफी संपन्न लोगों ने गरीबों का कार्ड बना रखा है. जल्द ही छापामारी शुरू की जायेगी. इसके लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की भी मदद ली जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola