रांची : नेतरहाट विद्यालय में 12 व 13 को होगा प्राचार्यों का प्रशिक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पठन-पाठन बेहतर करने तथा आवासीय उच्च विद्यालयों में बेहतर माहौल बनाने के लिए कल्याण विभाग ने अपने प्राचार्यों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है. क्षमता संवर्द्धन तथा स्कूलों के व्यावहारिक संचालन की जानकारी के लिए विभाग के 69 उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए नेतरहाट विद्यालय, लातेहार में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित […]
विज्ञापन
रांची : पठन-पाठन बेहतर करने तथा आवासीय उच्च विद्यालयों में बेहतर माहौल बनाने के लिए कल्याण विभाग ने अपने प्राचार्यों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है. क्षमता संवर्द्धन तथा स्कूलों के व्यावहारिक संचालन की जानकारी के लिए विभाग के 69 उच्च विद्यालयों के प्राचार्यों के लिए नेतरहाट विद्यालय, लातेहार में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी है.
नेतरहाट विद्यालय परिसर में 12 व 13 दिसंबर को होने वाली इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्राचार्य 11 दिसंबर को रवाना रवाना होंगे. प्रशिक्षण के लिए विभाग के अलावा अन्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है.
विभाग के संयुक्त सचिव सीके सिंह की अोर से जारी चिट्ठी में लिखा गया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र में भाग लेने वाले प्रतिनिधि सिर्फ स्रोता की हैसियत से अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायें. कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्राचार्य को उनके विद्यालय संबंधी प्रेजेंटेशन के लिए कहा जा सकता है.
प्रशिक्षण का उद्देश्य : स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन तथा परीक्षा संबंधी बेहतर परिणाम के लिए यह आयोजन हो रहा है. इसके माध्यम से इन विद्यालयों को राज्य अंतर्गत रोल मॉडल के रूप में स्थापित करने की कोशिश होगी, ताकि वंचित वर्ग की भावी पीढ़ी को नयी दिशा दी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन