रांची विवि छात्र संघ चुनाव : 80 में 42 सीटों पर एबीवीपी का कब्जा

Updated at : 05 Dec 2018 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
रांची विवि छात्र संघ चुनाव : 80 में 42 सीटों पर एबीवीपी का कब्जा

16 अध्यक्ष पदों में 10 पर विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की रांची : रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (कॉलेज व पीजी विभाग) के कुल 80 सीटों में से 42 पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रत्याशियों की जीत हुई. इनमें 37 अभाविप प्रत्याशी और पांच समर्थित हैं. वहीं, आदिवासी छात्र संघ […]

विज्ञापन
16 अध्यक्ष पदों में 10 पर विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की
रांची : रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (कॉलेज व पीजी विभाग) के कुल 80 सीटों में से 42 पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रत्याशियों की जीत हुई. इनमें 37 अभाविप प्रत्याशी और पांच समर्थित हैं. वहीं, आदिवासी छात्र संघ (एसीएस)समर्थित प्रत्याशियों ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की. आजसू ने नौ, झारखंड छात्र मोर्चा ने दो, निर्दलीय ने दो और एनएसयूआइ समर्थित एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की.
रांची वीमेंस कॉलेज की दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. एसएस मेमोरियल कॉलेज, केसीबी कॉलेज बेड़ो, आरटीसी बीएड कॉलेज की सभी सीटों पर विद्यार्थी परिषद समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. वहीं जेएन काॅलेज धुर्वा में विद्यार्थी परिषद समर्थित छात्र युवा शक्ति के प्रत्याशियों ने सभी पांच सीटें जीत ली. 15 कॉलेज व पीजी विभाग के लिए हुए चुनाव में 16 अध्यक्ष पदों में 10 पर विद्यार्थी परिषद ने जीत दर्ज की है.
ऐसे में अब विश्वविद्यालय स्तर पर होनेवाले चुनाव में भी विद्यार्थी परिषद के जीत की संभावना है. आदिवासी छात्र संघ समर्थित प्रत्याशियों ने पीपीके कॉलेज बुंडू, बीएस कॉलेज लोहरदगा के सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. रामलखन सिंह यादव कॉलेज में सभी पांच सीटों पर आजसू के प्रत्याशी विजयी हुए. चुनाव में एनएसयूआइ को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा.
बीएनजे कॉलेज सिसई में एनएसयूआइ समर्थित एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. वर्ष 2016 के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआइ को एक भी सीट नहीं मिली थी. झारखंड छात्र मोर्चा को आशा के अनुरूप जीत नहीं मिली. उसके मात्र दो प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके. वर्ष 2016 में जेसीएम समर्थित प्रत्याशी ने पीजी छात्र संघ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी. इस वर्ष पीजी छात्र संघ चुनाव में जेसीएम को एक भी सीट नहीं मिली.
विवि स्तर पर चुनाव में विद्यार्थी परिषद का दावा मजबूत
कॉलेज व पीजी विभाग स्तर पर छात्र संघ चुनाव होने के बाद अब छह दिसंबर से रांची विश्वविद्यालय स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.
विश्वविद्यालय स्तरीय चुनाव में कॉलेज व पीजी विभाग से चुने गये छात्र प्रतिनिधि भाग लेंगे. कॉलेज में विद्यार्थी परिषद के सबसे अधिक सीट जीतने के बाद अब विवि स्तरीय छात्र संघ चुनाव में भी परिषद समर्थित प्रत्याशियों की जीत की संभावना बढ़ गयी है. कॉलेज स्तरीय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दस उम्मीदवार विद्यार्थी परिषद के समर्थन से जीत दर्ज की है.
क्या कहते छात्र संगठन के प्रतिनिधि
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा है कि विद्यार्थी परिषद ने रांची विवि छात्र संघ चुनाव में बहुमत हासिल की है. रांची विवि स्तरीय चुनाव में भी अभाविप प्रत्याशियों की जीत होगी. विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जायेगा.
जीत के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया है. आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने विवि के विद्यार्थियों के प्रति अाभार जताया है. एनएसयूआइ के चुनाव प्रभारी अभिनव भगत ने कहा है कि गत चुनाव से बेहतर प्रदर्शन हुआ है. आजसू के हरीश कुमार ने कहा कि आजसू समर्थित 23 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. वे बुधवार को सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ प्रेसवार्ता करेंगे.
सीएम ने बधाई दी
रांची विवि छात्र संघ चुनाव में अभाविप की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है. सीएम ने कहा है कि छात्र हित में अभाविप हमेशा सक्रिय रहा है. ये उसी का परिणाम है.
कॉलेज व पीजी विभाग के िरजल्ट
रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष नेहा मरांडी अभाविप
उपाध्यक्ष पंचम मुंडा एसीएस
सचिव पूनम कुमारी अभाविप
संयुक्त सचिव संदीप उरांव आजसू
उप सचिव कुलपति मुंडा एसीएस
रामलखन सिंह यादव कॉलेज
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष सानू पंडित आजसू
उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार आजसू
सचिव अर्जुन गुप्ता आजसू
संयुक्त सचिव चंदन कु राम आजसू
उप सचिव अलका आजसू
पीपीके कॉलेज बुंडू
अध्यक्ष राजू मुंगा एसीएस
उपाध्यक्ष रीतबाला एसीएस
सचिव सुरेंद्र लोहरा एसीएस
संयुक्त सचिव राजनाथ लकड़ा एसीएस
उप सचिव अंजना मुंडा एसीएस
 बाकी सूची पेज 15 पर
कॉलेज व पीजी विभाग के िरजल्ट
रांची वीमेंस कॉलेज
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष प्रगति प्रियदर्शी निर्दलीय
उपाध्यक्ष अनुशा कुमारी अभाविप
सचिव वैष्णवी थापा निर्दलीय
संयुक्त सचिव बबिता कुमारी अभाविप
उप सचिव अनुराधा अभाविप
बिरसा कॉलेज खूंटी
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष साैरभ कुमार साहू अभाविप
उपाध्यक्ष मंजीता कुमारी एसीएस
सचिव जीवंती सोरेंग एसीएस
संयुक्त सचिव शबनम गुड़िया एसीएस
उप सचिव दुलारी एसीएस
डोरंडा कॉलेज डोरंडा
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष सौरभ बोस अभाविप
उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार अभाविप
सचिव मो राशिद आजसू
संयुक्त सचिव सीमा बंडो अभाविप
उप सचिव आरती कुमारी अभाविप
एसएस मेमोरियल कॉलेज
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष दीपक कुमार दूबे अभाविप
उपाध्यक्ष अंकित रंजन अभाविप
सचिव अनिकेत रंजन अभाविप
संयुक्त सचिव अंकित सिंह अभाविप
उप सचिव पॉली कुमारी अभाविप
बीएनजे कॉलेज सिसई
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष पन्ना उरांव एसीएस
उपाध्यक्ष आजाद अंसारी एनएसयूआइ
सचिव प्रदीप उरांव अाजसू
संयुक्त सचिव सुरजी उरांव एसीएस
उप सचिव पूनम उरांव एसीएस
सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष संदीप कुमार अभाविप
उपाध्यक्ष नम्रता लुगून एसीएस
सचिव आरती डुंगडुंग एसीएस
संयुक्त सचिव अनमोल तिर्की एसीएस
उप सचिव निलेश लकड़ा एसीएस
जेएन कॉलेज धुर्वा
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष सौरभ कुमार छात्र युवा शक्ति
उपाध्यक्ष नितेश कुमार छात्र युवा शक्ति
सचिव अरुण कुमार छात्र युवा शक्ति
संयुक्त सचिव अदिति कमारी छात्र युवा शक्ति
उप सचिव दीप्ति तिग्गा छात्र युवा शक्ति
मारवाड़ी कॉलेज
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष मो आसिफ हुसैन जेसीएम
उपाध्यक्ष कासिम अहमद जेसीएम
सचिव विपुल मिश्रा अभाविप
संयुक्त सचिव दीपू कुमार तिवारी अभाविप
उप सचिव विशाल सौरभ अभाविप
केओ कॉलेज गुमला
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष कुणाल कुमार शर्मा अभाविप
उपाध्यक्ष विनिता कुमारी अभाविप
सचिव पूनम कच्छप एसीएस
संयुक्त सचिव रोहित कुमार सिंह अभाविप
उप सचिव परीक्षित कुमार अभाविप
बीएस कॉलेज लोहरदगा
अध्यक्ष निर्मल उरांव एसीएस
उपाध्यक्ष रोहित भगत एसीएस
सचिव गौतम उरांव एसीएस
संयुक्त सचिव महावीर उरांव एसीएस
उप सचिव शांति कुमारी एसीएस
आरटीसी बीएड कॉलेज
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष साहिल कुमार जायसवाल अभाविप
उपाध्यक्ष श्याम कुमार अभाविप
सचिव सानू कुमार अभाविप
संयुक्त सिचव इमानुल बारला अभाविप
उप सचिव राखी कुमारी अभाविप
केसीबी कॉलेज बेड़ो
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष अजय कुमार साहु अभाविप
उपाध्यक्ष विकास कुमार नाथ अभाविप
सचिव बाल किशोर महतो अभाविप
संयुक्त सचिव सतीश उरांव अभाविप
उप सचिव हीरामुनी कुमारी अभाविप
मांडर कॉलेज मांडर
पद नाम समर्थित
अध्यक्ष अजय कुमार अभाविप
उपाध्यक्ष अंजलि उरांव आजसू
सचिव प्रदीप उरांव अभाविप
संयुक्त सचिव गौतम कुमार अभाविप
उप सचिव सूरज उरांव अभाविप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola