रांची : एटक के सम्मेलन में कई मुद्दों पर विचार

Updated:
विज्ञापन

रांची : बेंगलुरु में चल रहे एटक राष्ट्रीय परिषद के सम्मेलन में रविवार को सरकारी क्षेत्र पर आक्रमण, सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों में हो रहे बदलाव, नयी पेंशन स्कीम के मुद्दे पर विचार किया गया. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश के खिलाफ, समान काम के लिए समान मजदूरी, स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा, […]

विज्ञापन
रांची : बेंगलुरु में चल रहे एटक राष्ट्रीय परिषद के सम्मेलन में रविवार को सरकारी क्षेत्र पर आक्रमण, सरकारी कर्मचारियों की सेवा शर्तों में हो रहे बदलाव, नयी पेंशन स्कीम के मुद्दे पर विचार किया गया. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश के खिलाफ, समान काम के लिए समान मजदूरी, स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा एवं सभी के लिए पेंशन की मांग की गयी है.
बढ़ती महंगाई, सीएसटी कामगारों पर प्रभाव एवं नोटबंदी से मजदूरों एवं किसानों पर पड़े प्रभाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. 8-9 जनवरी 2019 में प्रस्तावित दो दिवसीय औधोगिक हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभियान चलाने के संबंध में भी चर्चा होगी. बैठक में झारखंड से कोल इंडिया की विभिन्न कंपनियों से लखन लाल महतो, सीजे जोसेफ, अशोक दुबे, हरिद्वार सिंह, विंध्याचल, बिनोद मिश्र, राम स्वरूप, मनोज कुमार पांडेय, पशुपति कोल आदि हिस्सा ले रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola