रांची : जन्नत में जाना है, तो नमाज पढ़ो अौर लोगों से अच्छा व्यवहार करो: अहमद अली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मदरसा मजहरूल उलूम इरबा में बुधवार को आम दिनी इजलास का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पीर तरीकत रहबरे शरियत हजरत मौलाना अहमद अली फलाही गुजरात थे़ उन्होंने कहा कि जन्नत में जाने की तैयारी कर लो़ जिस तरह किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए पढ़ाई जरूरी है ठीक उसी प्रकार […]
विज्ञापन
रांची : मदरसा मजहरूल उलूम इरबा में बुधवार को आम दिनी इजलास का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पीर तरीकत रहबरे शरियत हजरत मौलाना अहमद अली फलाही गुजरात थे़ उन्होंने कहा कि जन्नत में जाने की तैयारी कर लो़
जिस तरह किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए पढ़ाई जरूरी है ठीक उसी प्रकार अगर जन्नत में जाना है तो नमाज पढ़ो अौर लोगों से अच्छा व्यवहार करो. बड़ों की इज्जत करो़ उनका ख्याल रखो़ यहां अच्छा काम करोगे,तो जन्नत में जाअोगे. इजलास की अध्यक्षता मदरसा मजहरुल उलूम के प्राचार्य हजरत मौलाना जमीरउद्दीन ने की और संचालन मरकजी मजलिस उलेमा के अध्यक्ष हजरत मौलाना मुफ्ती सलमान कासमी ने की . इजलास की शुरुआत कारी हजरत मौलाना कारी सुहैब की तिलावत कुरआन ए पाक से की गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










