रांची : ….जब सीएम रघुवर दास ने किया किसानों के साथ भोजन

Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर पहुंचे. शाम 7.30 बजे वे किसानों के पास पहुंचे. उन्होंने किसानों के रहने की व्यवस्था का भी जायजा लिया. किसानों से बात की. उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. सीएम ने किसानों के साथ रात का […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर पहुंचे. शाम 7.30 बजे वे किसानों के पास पहुंचे. उन्होंने किसानों के रहने की व्यवस्था का भी जायजा लिया. किसानों से बात की. उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. सीएम ने किसानों के साथ रात का भोजन भी किया.
किसानों ने सीएम को बताया कि गांव-गांव में इस सम्मेलन की चर्चा हो रही है.एक किसान ने कहा कि 90 रुपये तेल मिल रहा है. इससे सिंचाई में परेशानी हो रही है. सीएम ने कहा कि सरकार कृषि के लिए अलग फीडर बना रही है. इससे तेल की जरूरत नहीं होगी. सिमडेगा के किसानों ने दूध संग्रहण केंद्र की मांग सरकार से की है. सीएम ने किसानों से कहा कि हमने किसी की जमीन नहीं छिनी है. कुछ लोग लोगों को भड़का रहे हैं.
आप लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें. सरकार आप लोगों के साथ है. मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, कृषि सचिव पूजा सिंघल, रामगढ़ डीसी बी राजेश्वरी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola