ePaper

रांची : कचहरी चौके के पास बनेंगे दो फुट ओवरब्रिज

Updated at : 28 Nov 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कचहरी चौके के पास बनेंगे दो फुट ओवरब्रिज

रांची : आरआरडीए द्वारा कचहरी चौक के समीप दो फुट ओवर ब्रिज बनाये जायेंगे. आरआरडीए ने अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि वे फुट ओवर ब्रिज के लिए जमीन चिह्नित करें. दरअसल, कचहरी चौक के आसपास में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठान हैं. जिला प्रशासन, नगर निगम कार्यालय, आरआरडीए भवन, कमिश्नर ऑफिस […]

विज्ञापन
रांची : आरआरडीए द्वारा कचहरी चौक के समीप दो फुट ओवर ब्रिज बनाये जायेंगे. आरआरडीए ने अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि वे फुट ओवर ब्रिज के लिए जमीन चिह्नित करें.
दरअसल, कचहरी चौक के आसपास में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठान हैं. जिला प्रशासन, नगर निगम कार्यालय, आरआरडीए भवन, कमिश्नर ऑफिस व लोअर कोर्ट होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं. लेकिन, सड़क पर डिवाइडर होने के कारण आमलोगों को सड़क के इस पार से उस पार आने-जाने में काफी परेशानी होती है. इसी के मद्देनजर यहां फुट ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है.
चर्च कॉम्प्लेक्स के पास बना है फुट ओवरब्रिज, पर नहीं हो रहा उपयोग : आमलोगों को सड़क क्राॅस करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा 10 वर्ष पहले चर्च काॅम्पलेक्स के समीप भी एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है.
लेकिन, सड़क पर भी डिवाइडर के खुले होने के कारण लोग इस फुट ओवरब्रिज का उपयोग करते ही नहीं है. यहां लोग पैदल ही सड़क को क्रॉस करते हैं. इस कारण कई बार सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. वर्तमान में इस फुट ओवरब्रिज का एकमात्र उपयोग होर्डिंग लगाने के लिए किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola