रांची : इरफान विधायक रहने लायक नहीं : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है़श्री प्रभाकर ने कहा है कि कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो इरफान अंसारी पर कार्रवाई करे़ जिसे प्रधानमंत्री के पद की गरिमा की चिंता नहीं है, जो इसे नहीं […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है़श्री प्रभाकर ने कहा है कि कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो इरफान अंसारी पर कार्रवाई करे़ जिसे प्रधानमंत्री के पद की गरिमा की चिंता नहीं है, जो इसे नहीं जानता है, वह विधायक रहने लायक नहीं है़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जामताड़ा और संथाल परगना की जनता विधायक इरफान अंसारी के बयान से आहत है़
इससे कुछ दिन पूर्व भी एक कार्यक्रम में विधायक इरफान अंसारी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी को मैथन डैम में डूबा देंगे़ इरफान अंसारी बार-बार ऐसी उटपटांग हरकतें करते हैं, जिससे उनका मानसिक दिवालियापन उजागर होता है़ विधायक इरफान अंसारी ने कल्याण मंत्री लुईस मरांडी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी़
विधायक ने युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा पर भी हमला करवाया था़ पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि आदिवासी गांवों में जब वह जाते हैं, तो गरीब आदिवासियों से पैर धुलवाते हैं और फेंक-फेंक कर साड़ी और कंबल बांटते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन