रांची : कुरमी-कुड़मी महारैली 27 जनवरी को
Updated at : 26 Nov 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को बिहार क्लब में हुई. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने की. बैठक में सर्वसम्मति से कुरमी/कुड़मी को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने, कुरमाली भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा सरना धर्म कोड लागू करने की मांग […]
विज्ञापन
रांची : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को बिहार क्लब में हुई. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने की.
बैठक में सर्वसम्मति से कुरमी/कुड़मी को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने, कुरमाली भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने तथा सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आगामी 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में महारैली करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को नौकरी देने और पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज किये जाने का कड़ा विरोध किया गया.
साथ ही मांग की गयी कि गिरफ्तार पारा शिक्षकों को अविलंब रिहा करे़ बैठक में मोर्चा अध्यक्ष शीतल ओहदार, ओम प्रकाश महतो, मोहन महतो, रचिया महतो, सखीचंद महतो, राजेश महतो, दीपक महतो, लालटू महतो, फनीभूषण महतो, राजकुमार महतो, संजय लाल महतो, कुमार तनु आदि ने भी विचार रखे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




