पंचायत उपचुनाव : जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है तैयारी, रांची जिले में 180 पदों के लिए होंगे चुनाव
Updated at : 25 Nov 2018 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले की विभिन्न पंचायतों में 180 पदों के लिए उपचुनाव होंगे. पंचायत उपचुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने शनिवार को विभिन्न कोषांगों का गठन करते हुए उसके वरीय प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले की विभिन्न पंचायतों में 180 पदों के लिए उपचुनाव होंगे. पंचायत उपचुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने शनिवार को विभिन्न कोषांगों का गठन करते हुए उसके वरीय प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है.
वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव हुआ था
इस चुनाव के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में 171 वार्ड सदस्य, चार मुखिया व पांच पंचायत समिति सदस्य के पद रिक्त रह गये हैं. इन 180 पदों के लिए उपचुनाव होना है.
पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
प्रशासन ने उपचुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन कर लिया है. सभी कोषांगों में पदाधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति भी हो चुकी है. कार्मिक कोषांग का प्रभारी एडीएम नक्सल पूनम झा को बनाया गया है. इसमें पांच पदाधिकारी और 11 लिपिक व पांच अनुसवेकों को शामिल किया गया है.
मतपेटी कोषांग की प्रभारी भू अर्जन पदाधिकारी सीमा सिंह, सामग्री कोषांग के प्रभारी एनइपी निदेशक श्रीपति गिरि,मतपत्र कोषांग के प्रभारी अनुभाजन पदाधिकारी शशि भूण मेहरा, वाहन कोषांग के प्रभारी अपर समाहर्ता अंजनी कुमार मिश्र, विधि व्यवस्था के प्रभारी एडीएम विधि व्यवस्था अखिलेश कुमार सिन्हा बनाये गये हैं. वहीं, प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी अवधेश पांडेय, व्यय कोषांग के प्रभारी एडीएम अखिलेश कुमार सिन्हा व निर्वाचन कोषांग के प्रभारी एसओआर शशिभूषण मेहरा बनाये गये हैं.
272 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
272 मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे. सभी मतदान केंद्र पूर्व की तरह ही होंगे. उपचुनाव 10 जनवरी 2018 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार होगा.
चार लोगों ने किया नामांकन
रांची. अगले माह 19 दिसंबर को पंचायत उप चुनाव होना है. इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व जिला परिषद के विभिन्न पद रिक्त हैं. इधर, नामांकन शुरू होने के बाद शनिवार को राज्य भर में कुल चार लोगों (तीन महिला व एक पुरुष) ने ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया है.
किस प्रखंड में कितने पद रिक्त
खलारी 47 वार्ड सदस्य
बुढ़मू 05 वार्ड सदस्य
चान्हो 03 वार्ड सदस्य
मांडर 25 वार्ड सदस्य
बेड़ो 04 वार्ड सदस्य
01 पंस सदस्य
लापुंग 03 वार्ड सदस्य
इटकी 25 वार्ड सदस्य
रातू 10 वार्ड सदस्य
कांके 19 वार्ड सदस्य
01 पंस सदस्य
ओरमांझी 07 वार्ड सदस्य
01 पंस सदस्य
अनगड़ा 06 वार्ड सदस्य
01 मुखिया
नामकुम 11 वार्ड सदस्य
बुंडू: 02 वार्ड सदस्य
सिल्ली 03 वार्ड सदस्य
01 पंस सदस्य
सोनाहातू 02 वार्ड सदस्य
01 पंस सदस्य
तमाड़ 03 मुखिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




