चान्हो : किताबों से दोस्ती करें, आत्मबल बढ़ायें : अर्जुन मुंडा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चान्हो : भारतीय किसान संघ के बीजूपाड़ा स्थित किशोरी निकेतन में अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर सभी बच्चे विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय किसान संघ, सहिया व चेतना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बच्चों को किताबों से दोस्ती करने, आत्मबल व दृढ़ विश्वास बढ़ाने […]
विज्ञापन
चान्हो : भारतीय किसान संघ के बीजूपाड़ा स्थित किशोरी निकेतन में अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर सभी बच्चे विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
भारतीय किसान संघ, सहिया व चेतना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बच्चों को किताबों से दोस्ती करने, आत्मबल व दृढ़ विश्वास बढ़ाने का आह्वान किया. संघ के निदेशक संजय कुमार मिश्रा ने बाल अधिकार दिवस पर प्रकाश डाला. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में बबन गुप्ता, जैलेंद्र महतो, प्रशांत कुमार कर्ण, वीरेंद्र प्रसाद ने भी विचार रखे. मौके पर सहिया के सचिव मदन साहू, सतीश कुमार, चंदन गुप्ता, सफीक अंसारी, सोनी तबस्सुम व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन