रांची : झारखंड संस्कृति प्रधान राज्य, लोक संगीत को बचाने के लिए ''अखड़ा'' को बचाना जरूरी

Updated at : 17 Nov 2018 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : झारखंड संस्कृति प्रधान राज्य, लोक संगीत को बचाने के लिए ''अखड़ा'' को बचाना जरूरी

रांची : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) रांची क्षेत्रीय शाखा द्वारा पारंपरिक नागपुरी लोक संगीत पर शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन हुआ. मुख्य वक्ता हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका व रिसर्च स्कॉलर रूपा सिन्हा ने कहा कि झारखंड एक संस्कृति प्रधान राज्य है़ यहां के लोक संगीत को बचाने के लिए ‘अखड़ा’ को बचाना जरूरी है़ […]

विज्ञापन
रांची : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) रांची क्षेत्रीय शाखा द्वारा पारंपरिक नागपुरी लोक संगीत पर शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन हुआ. मुख्य वक्ता हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका व रिसर्च स्कॉलर रूपा सिन्हा ने कहा कि झारखंड एक संस्कृति प्रधान राज्य है़ यहां के लोक संगीत को बचाने के लिए ‘अखड़ा’ को बचाना जरूरी है़
झारखंड का लोक संगीत दो भागों में बांटा गया है : जनजातीय लोक संगीत व सदानी लोक संगीत़ वसंत ऋतु में ‘फगुआ’ और ‘सरहुल’ जैसे उत्सव मनाये जाते हैं. कोई भी संस्कार हो, उत्सव हो, पर्व-त्योहार हो, मेला-जतरा हो बिना नृत्य-संगीत के संपन्न नहीं होता़
कोई भी संस्कार हो, उत्सव हो, पर्व-त्योहार हो, मेला-जतरा हो बिना नृत्य-संगीत के संपन्न नहीं होता
देश के विभिन्न लोक संगीत के बारे में महत्वपूर्ण बातें बतायीं
विभिन्न क्षेत्रों के लोकगीत प्रस्तुत कर उसके महत्व की जानकारी दी
उन्होंने नागपुरी संगीत में इस्तेमाल होने वाले ‘मांदर’, ‘नगाड़ा’ व ‘ढोलक’, ललित कला में संगीत के स्थान, भारतीय संगीत का सौंदर्य शास्त्र, संगीत की दो मुख्य धाराएं : शास्त्रीय व लोकगीत, नागपुरी लोक गीत, धुन, राग, रागिनी और नागपुरी लोक संगीत के व्याकरण के बारे में चर्चा की़ .
देश के विभिन्न लोक संगीत के बारे में भी बताया और लोकगीत प्रस्तुत कर इसके महत्व की जानकारी दी़ इसके साथ ही अन्य लोक संगीत व नागपुरी लोक संगीत के बीच समानता व असमानता के बारे में और लोक संगीत में प्रयुक्त किये जाने वाले वाद्य यंत्रों के बारे में भी बताया़ व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तर सत्र हुआ़.
अध्यक्षता शास्त्रीय गायक संगीतकार श्यामा प्रसाद नियोगी ने की़ मौके पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र क्षेत्रीय शाखा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय कुमार मिश्रा, डॉ अंजनी कुमार सिन्हा, राकेश कुमार पांडेय व अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola