रांची : कोलकाता मिला सोनू इमरोज की हत्या के आरोपियों का लोकेशन

Updated:
विज्ञापन

रांची : मेन राेड टैक्सी स्टैंड के सामने हिंदपीढ़ी निवासी अपराधी सोनू इमरोज की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में शमशाद के अलावा कुछ अारोपियों के घटनास्थल पर होने की बात सामने आयी है. पुलिस को इन अपराधियों का लोकेशन कोलकाता मिला है. पुलिस के गुप्तचराें को आरोपियों ने बताया […]

विज्ञापन
रांची : मेन राेड टैक्सी स्टैंड के सामने हिंदपीढ़ी निवासी अपराधी सोनू इमरोज की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में शमशाद के अलावा कुछ अारोपियों के घटनास्थल पर होने की बात सामने आयी है. पुलिस को इन अपराधियों का लोकेशन कोलकाता मिला है.
पुलिस के गुप्तचराें को आरोपियों ने बताया है कि कोर्ट की छुट्टी समाप्त होने के बाद वे लोग सरेंडर करेंगे. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार हत्या के समय का जो फुटेज मिला है, उसमें शमशाद के अलावा कुछ अारोपियों के घटनास्थल पर होने की बात सामने आयी है. जबकि कुछ ऐसे लोगों का भी नाम प्राथमिकी में है, जो घटनास्थल पर नहीं थे. इस मामले में सोनू के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola