खलासी से लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2018 12:57 AM
विज्ञापन
रातू : थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित देहाती ढाबा के समीप गुरुवार को ट्रक के खलासी से तीन युवकों ने मोबाइल व पर्स लूट लिया था. पुलिस ने उक्त तीनों को रात्रि नौ बजे गश्ती के दौरान लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. इनमें नितेश सिंह (कुबरी, चौपारण), संत सिंह (ठुठी, चतरा) […]
विज्ञापन
रातू : थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित देहाती ढाबा के समीप गुरुवार को ट्रक के खलासी से तीन युवकों ने मोबाइल व पर्स लूट लिया था. पुलिस ने उक्त तीनों को रात्रि नौ बजे गश्ती के दौरान लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. इनमें नितेश सिंह (कुबरी, चौपारण), संत सिंह (ठुठी, चतरा) व अमित सिंह (बेलखोरी, गढ़वा) शामिल हैं.
इनके पास से लूट का मोबाइल, एटीएम कार्ड, पर्स व 2500 रुपये बरामद कर कांड में प्रयुक्त स्कूटी (जेएच 01सीडी-4068) जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार रिंग रोड में ट्रक (यूपी 64एच-4778) व (यूपी64एटी-3195) खड़े थे. इसी दौरान खलासी धर्मेंद्र यादव के पास स्कूटी से तीन युवक आये. ट्रैफिक सिग्नल लाइट दिखाकर कहा कि यहां क्यों गाड़ी खड़ा किया है.
इसके बाद उससे मोबाइल व पर्स लूट कर फरार हो गये. रात नौ बजे हॉटलिप्स कमड़े के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनके पास से ट्रैफिक सिग्नल लाइट व लूटा गया पर्स बरामद किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों को शुक्रवार को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










