रांची : सूखा प्रभावित प्रखंडों को पांच-पांच करोड़ रुपये देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य किसान सभा ने सूखा प्रभावित प्रखंडों को पांच-पांच करोड़ रुपये देने की मांग की है. सभा के महामंत्री सुरजीत सिन्हा व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुंडा ने मंगलवार को प्रेस से बात करते हुए कहा कि मौसम की बेरुखी के कारण सिर्फ 6.5 लाख हेक्टेयर जमीन पर ही धान लग पाया था. […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य किसान सभा ने सूखा प्रभावित प्रखंडों को पांच-पांच करोड़ रुपये देने की मांग की है. सभा के महामंत्री सुरजीत सिन्हा व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुंडा ने मंगलवार को प्रेस से बात करते हुए कहा कि मौसम की बेरुखी के कारण सिर्फ 6.5 लाख हेक्टेयर जमीन पर ही धान लग पाया था. यह बोआई का करीब 35 फीसदी है. आखिरी समय में बारिश नहीं होने के कारण कहीं-कहीं धान का उत्पादन प्रभावित हुआ है.
कृषि विभाग द्वारा गलत बीजों के वितरण से धान का फसल ठीक नहीं हुआ है. खाद की कालाबाजारी से बिचौलिया और व्यापारी मालामाल हुए हैं. मनरेगा से बनाये गये डोभा और पोखरा में जल की कमी के कारण भी खेती पटवन से वंचित रह गया है. सरकार ने केवल 129 प्रखंडों को ही सूखा क्षेत्र घोषित करने की घोषणा की है, यह गलत है. पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए. किसानों को जल्द राहत देना चाहिए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola