रांची : नये हाइकोर्ट निर्माण की जांच सीबीआइ से हो
Updated at : 04 Nov 2018 10:00 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नये हाइकोर्ट के निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर शनिवार काे झारखंड उलगुलान मोर्चा ने राजभवन के समीप धरना दिया. मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है. इस सरकार ने मोमेंटम झारखंड के आयोजन से लेकर हाइकोर्ट भवन निर्माण […]
विज्ञापन
रांची : नये हाइकोर्ट के निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर शनिवार काे झारखंड उलगुलान मोर्चा ने राजभवन के समीप धरना दिया. मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है. इस सरकार ने मोमेंटम झारखंड के आयोजन से लेकर हाइकोर्ट भवन निर्माण के नाम पर केवल घोटाला किया है. आखिर जिस हाइकोर्ट भवन का टेंडर 265 करोड़ में हुआ था. दो साल में इसका इस्टीमेट बढ़ कर 699 करोड़ कैसे हो गया.
रामकृपाल कंस्ट्रक्शन पर सरकार इतनी मेहरबान कैसे है. वक्ताओं ने राज्यपाल से मांग की कि ऐसे सरकार को अविलंब बर्खास्त किया जाये. साथ ही रामकृपाल कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करते हुए मामले की सीबीआइ जांच करवायी जाये. धरना में मुख्य रूप से मोर्चा के अध्यक्ष रवि पीटर, कार्यकारी अध्यक्ष इशांक सोनी, अजहर मलिक, आजम अहमद, देवेंद्र नाथ महतो, हरेंद्र यादव, संतोष सिंह, सुबोध दांगी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




