रांची : रिनपास परिसर में खोला जायेगा टाटा कैंसर अस्पताल, 10 नवंबर को होगा शिलान्यास

Updated at : 01 Nov 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रिनपास परिसर में खोला जायेगा टाटा कैंसर अस्पताल, 10 नवंबर को होगा शिलान्यास

सीएम व रतन टाटा रखेंगे विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल की आधारशिला रांची : रिनपास परिसर में टाटा कैंसर अस्पताल का शिलान्यास 10 नवंबर को होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास व टाटा ग्रुप के रतन टाटा इसका शिलान्यास करेंगे. इसी दिन टाटा ट्रस्ट तथा स्वास्थ्य विभाग के बीच एसपीवी बनाने के लिए एमओयू भी होगा. मालूम हो कि […]

विज्ञापन
सीएम व रतन टाटा रखेंगे विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल की आधारशिला
रांची : रिनपास परिसर में टाटा कैंसर अस्पताल का शिलान्यास 10 नवंबर को होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास व टाटा ग्रुप के रतन टाटा इसका शिलान्यास करेंगे. इसी दिन टाटा ट्रस्ट तथा स्वास्थ्य विभाग के बीच एसपीवी बनाने के लिए एमओयू भी होगा. मालूम हो कि टाटा ट्रस्ट के कैंसर अस्पताल का शिलान्यास का प्रस्ताव दो बार टल चुका है.
पहली तिथि का प्रस्ताव 23 सितंबर को प्रधानमंत्री के हाथों तथा दूसरी बार 27 सितंबर को उपराष्ट्रपति के हाथों होना था, लेकिन दोनों बार किसी कारण से शिलान्यास टालना पड़ा. टाटा ट्रस्ट राज्य सरकार के साथ रांची के रिनपास में स्टेट अॉफ द आर्ट कैंसर केयर सेंटर की स्थापना करेगा. साथ ही राज्य सरकार के सहयोग से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर केयर सेंटर व छह कंप्रहेंसिव कैंसर केयर सेंटर एवं जिला अस्पतालों के निकट सात डायग्नोस्टिक एंड डे केयर क्लिनिक की स्थापना भी करेगा.
दो फेज में की जायेगी कैंसर केयर सेंटर की स्थापना
राज्य में कैंसर केयर सेंटर की स्थापना दो फेज में की जायेगी. फेज-1 के तहत रांची में स्टेट अॉफ द आर्ट कैंसर केयर सेंटर की स्थापना की जायेगी, जो राज्य में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की दरों पर चिकित्सा मुहैया करायेगी. फेज-2 के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अलावा छह कंप्रहेंसिव कैंसर केयर सेंटर एवं जिला अस्पतालों के निकट सात डायग्नोस्टिक एंड डे केयर क्लिनिक की स्थापना होगी. जो सीजीएचएस या इससे कम दरों पर चिकित्सा उपलब्ध करायेंगे.
रिनपास परिसर में टाटा ट्रस्ट को दी गयी है जमीन
टाटा ट्रस्ट के लिए रिनपास परिसर में 23.5 एकड़ स्वास्थ्य विभाग की भूमि 30 वर्षों की लीज पर एक रुपये टोकन मनी की राशि पर उपलब्ध करायी जा रही है. प्रारंभ में यह अस्पताल 50 बेड का होगा. इस कैंसर केयर सेंटर में 50 प्रतिशत बेड झारखंड राज्य के निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगे. बताया गया कि इस कैंसर केयर सेंटर में पहली बार मरीजों के अटेंडेंट के लिए हॉस्टल भी होगा. साथ ही डॉक्टरों व स्टाफ के लिए आवासीय परिसर भी बनेगा. नेचुरोपैथी से हीलिंग के लिए एक विशाल पार्क का निर्माण किया जायेगा. जहां मरीज खुली हवा में भी घूम सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola