रांची : डीआरएम ने रांची-टोरी लाइन का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन

रांची : डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को रांची-टोरी लाइन का निरीक्षण किया. स्पेशल ट्रेन से रांची स्टेशन से वह सुबह 9:15 बजे रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर रुक कर ट्रैक की जांच की और स्टेशन का निरीक्षण किया. पिस्का स्टेशन, लोहरदगा स्टेशन में उपलब्ध सुविधा को […]

विज्ञापन
रांची : डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को रांची-टोरी लाइन का निरीक्षण किया. स्पेशल ट्रेन से रांची स्टेशन से वह सुबह 9:15 बजे रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर रुक कर ट्रैक की जांच की और स्टेशन का निरीक्षण किया.
पिस्का स्टेशन, लोहरदगा स्टेशन में उपलब्ध सुविधा को देखा और अधिकारियों से जानकारी ली. लोहरदगा स्टेशन के पास बन रहे आरपीएफ बैरक को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. डीआरएम ने जगह-जगह पर प्वाइंट व क्रॉसिंग की जांच की और उपलब्ध मैनपावर के बारे में जानकारी प्राप्त की. उनके साथ निरीक्षण के दौरान सीपीआरओ नीरज कुमार, सीनियर डीसीएम अवनीश कुमार और रांची रेल मंडल के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola