रांची : छठ पूजा समिति हिंदपीढ़ी के अध्यक्ष बने राहुल सिन्हा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एकता नव युवक छठ पूजा समिति हिंदपीढ़ी की वार्षिक बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता राहुल सिन्हा चंकी ने की. बैठक में वर्ष 2017 के छठ महापर्व अौर जागरण के लिए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. साथ ही पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. राहुल सिन्हा चंकी […]
विज्ञापन
रांची : एकता नव युवक छठ पूजा समिति हिंदपीढ़ी की वार्षिक बैठक मंगलवार को हुई. इसकी अध्यक्षता राहुल सिन्हा चंकी ने की. बैठक में वर्ष 2017 के छठ महापर्व अौर जागरण के लिए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. साथ ही पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. राहुल सिन्हा चंकी को लगातार सातवीं बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस अवसर पर हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट से माली टोला, थर्ड स्ट्रीट से लेकर मारवाड़ी कॉलेज तक साज-सज्जा करने, लाइट लगाने, सफाई कराने व पुष्प सज्जा का निर्णय लिया गया. साथ ही 24 नवंबर को जागरण एवं चलंत झांकी निकालने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




