रांची से थाइलैंड के लिए सीधी नहीं, कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची से थाइलैंड के लिए वाया दिल्ली कनेक्टिंग विमान सेवा रविवार को शुरू हुई. विमान संख्या जी8-237 अपने निर्धारित समय दिल्ली से दोपहर 2:45 बजे रांची पहुंची. रांची से विमान संख्या जी8-138 ने दोपहर 3:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी. बताया गया कि यह रांची से थाइलैंड के लिए सीधी विमान सेवा […]

विज्ञापन
रांची : रांची से थाइलैंड के लिए वाया दिल्ली कनेक्टिंग विमान सेवा रविवार को शुरू हुई. विमान संख्या जी8-237 अपने निर्धारित समय दिल्ली से दोपहर 2:45 बजे रांची पहुंची. रांची से विमान संख्या जी8-138 ने दोपहर 3:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी.
बताया गया कि यह रांची से थाइलैंड के लिए सीधी विमान सेवा नहीं है. दिल्ली में उतरने के बाद यात्रियाें को टर्मिनल-2 में जाना होगा. वहां इंटरनेशनल डिपार्चर काउंटर में इमिग्रेशन और कस्टम कराना होगा. इसके बाद उन्हें जी8-31 विमान पकड़ना होगा. जो रात 1:10 बजे थाइलैंड के लिए उड़ान भरेगा और सुबह 7.25 बजे फुकेट पहुंचेगा. वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि यात्री रांची से गो एयरवेज की विमान से दिल्ली जायेंगे. वहां विमान से उतरने के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट से थाइलैंड जायेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola