रांची : राधागोविंद विवि की सलाहकार समिति के गठन पर विचार-विमर्श
Updated at : 29 Oct 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ के सफल संचालन के गठन के लिए रविवार को रामगढ़ के राधागोविंद नगर ललकी घाट स्थित विश्वविद्यालय परिसर में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी तिलकराज मंगलम ने की. बैठक में मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति बीएन साह, पूर्व विधायक शंकर चौधरी, सीपी संतन, बीएन ओहदार, शहजादा अनवर, नप उपाध्यक्ष […]
विज्ञापन
रांची : राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ के सफल संचालन के गठन के लिए रविवार को रामगढ़ के राधागोविंद नगर ललकी घाट स्थित विश्वविद्यालय परिसर में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी तिलकराज मंगलम ने की. बैठक में मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति बीएन साह, पूर्व विधायक शंकर चौधरी, सीपी संतन, बीएन ओहदार, शहजादा अनवर, नप उपाध्यक्ष मनोज महतो, भुनेश्वर महतो भुन्नु मौजूद थे. बैठक का शुभारंभ माता सरस्वती, संस्थापक स्व गोविंद साह व स्व राधा देवी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र ही नहीं, वरन झारखंड के कोने-कोने में विवि की ख्याति के लिए आप सभी के सार्थक सुझाव चाहिए.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तिलकराज मंगलम ने विवि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बैठक में लोगों ने विवि संचालन के लिए अपने सुझाव दिये. कार्यक्रम का संचालन पीटीटी के प्राचार्य निर्मल कुमार मंडल ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




