रांची : लेवी के मास्टरमाइंड बिंदेश्वर गंझू को एनआइए ने लिया रिमांड पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : चतरा स्थित सीसीएल के मगध व आम्रपाली सहित अन्य कोल परियोजनाओं से करोड़ों रुपये की लेवी वसूली का मास्टरमाइंड बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू को एनआइए ने एक सप्ताह के लिए रिमांड पर लिया है. शनिवार को रांची के बिरसा केंद्रीय कारा पहुंचकर एनआइए की टीम अपने साथ उसे कैंप आॅफिस ले गयी. […]
विज्ञापन
रांची : चतरा स्थित सीसीएल के मगध व आम्रपाली सहित अन्य कोल परियोजनाओं से करोड़ों रुपये की लेवी वसूली का मास्टरमाइंड बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू को एनआइए ने एक सप्ताह के लिए रिमांड पर लिया है. शनिवार को रांची के बिरसा केंद्रीय कारा पहुंचकर एनआइए की टीम अपने साथ उसे कैंप आॅफिस ले गयी. अब तक मामले में बरामद दस्तावेज के संबंध में उससे पूछताछ की गयी़ सूत्रों के मुताबिक गंझू द्वारा दिये गये सुराग के आधार पर कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े रांची और चतरा के कुछ लोगों को एजेंसी ने हिरासत में लिया है.
सभी से गुप्त स्थान पर एजेंसी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. बता दें कि रांची के बिरसा चौक से गिरफ्तार करने के बाद एनआइए ने गंझू को 25 अगस्त को रांची स्थित एनआइए कोर्ट में पेश किया था. बताया जा रहा है कि गंझू की खुद की कंपनी मां गंगे कोल ट्रांसपोर्ट लंब समय से ट्रांसपोर्टिंग के धंधे में है. इसके अलावा भी कई उग्रवादियों का अलग-अलग नामों से ट्रांसपोर्टिंग कंपनी कोयला ढुलाई का काम करती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन