रांची : हड़ताल पर रहे नौ हजार एनएचएम अनुबंध कर्मी

Updated at : 26 Oct 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हड़ताल पर रहे नौ हजार एनएचएम अनुबंध कर्मी

रांची : स्थायी कर्मियों की तर्ज पर अपने लिए बेहतर एचआर (मानव संसाधन) पॉलिसी तथा समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य भर के करीब नौ हजार एनएचएम अनुबंध कर्मी व पदाधिकारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे. अखिल भारतीय नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के […]

विज्ञापन
रांची : स्थायी कर्मियों की तर्ज पर अपने लिए बेहतर एचआर (मानव संसाधन) पॉलिसी तथा समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य भर के करीब नौ हजार एनएचएम अनुबंध कर्मी व पदाधिकारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे.
अखिल भारतीय नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के दौरान राज्य मुख्यालय सहित सभी सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनुबंध कर्मियों ने धरना दिया. हड़ताल का नेतृत्व राहुल, अमित कुमार, मनीष कुमार, नीरज शाहदेव, आलोक कुमार, अमन कुमार व एनामुल हक ने किया. झारखंड प्रदेश एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने हड़ताल को सफल बताया है.
उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा. इधर, हड़ताल के मुद्दों तथा आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए 26 अक्तूबर को आरसीएच परिसर, नामकुम में बैठक होगी.
हड़ताल में शामिल नहीं : इधर, झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की अध्यक्ष मीरा कुमारी व महासचिव अंजलिना खाखा ने सिविल सर्जन को पत्र भेजा है. इसमें जिक्र है कि हमारा संघ अखिल भारतीय संघ की मांगों का नैतिक समर्थन करता है, पर यह हड़ताल में शामिल नहीं हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola