रांची : जवानों ने ली जैविक खेती की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

रांची : पंजाब रेजिमेंट रामगढ़ के जवानों ने बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के प्लांडू स्थित सेंटर का भ्रमण किया. जवानों ने जैविक रूप से सब्जी उत्पादन की जानकारी ली. सैनिकों ने बागवानी फार्म में पशुपालन, मशरूम, नर्सरी, फल उत्पादन आदि की जानकारी ली. दल का नेतृत्व सूबेदार देशराज और नायक संजीव चंदेल ने […]

विज्ञापन
रांची : पंजाब रेजिमेंट रामगढ़ के जवानों ने बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के प्लांडू स्थित सेंटर का भ्रमण किया. जवानों ने जैविक रूप से सब्जी उत्पादन की जानकारी ली. सैनिकों ने बागवानी फार्म में पशुपालन, मशरूम, नर्सरी, फल उत्पादन आदि की जानकारी ली.
दल का नेतृत्व सूबेदार देशराज और नायक संजीव चंदेल ने किया. उन्होंने बताया कि सैनिकों की पृष्ठभूमि किसान की है. सेवानिवृत्ति के बाद किसान नयी तकनीकी का प्रयोग कर उन्नत खेती कर सकते हैं.
यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना के तहत दिया गया. इस मौके पर केंद्र के प्रधान डॉ अरुण कुमार सिंह ने उनको सब्जियों की उन्नत खेती के टिप्स दिये. डॉ सुदर्शन मौर्य ने मशरूम एवं डॉ प्रियरंजन कुमार ने बीजोत्पादन की जानकारी दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola