रांची : यूजीसी का निर्देश, कॉलेजों में गठित करें इंटरप्रेन्योरशिप सेल

Updated:
विज्ञापन

रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नयी खोज व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विवि व कॉलेजों में इंटरप्रेन्योरशिप सेल का गठन करने का निर्देश दिया है. यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने इस आशय का पत्र राज्य के सभी विवि के कुलपति को भेजा है. विवि में इसके लिए उचित व्यवस्था […]

विज्ञापन
रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नयी खोज व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विवि व कॉलेजों में इंटरप्रेन्योरशिप सेल का गठन करने का निर्देश दिया है. यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने इस आशय का पत्र राज्य के सभी विवि के कुलपति को भेजा है. विवि में इसके लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
यूजीसी का मानना है कि देश में जमीनी स्तर पर नयी-नयी खोज करनेवाले व उद्यमियों की कमी नहीं है. सिर्फ इन्हें बढ़ावा देने अौर विकसित करने की जरूरत है.
इसके लिए विवि में छात्रों को ऐसे स्थानों का दौरा करने की सुविधा दी जानी चाहिए, ताकि वे ज्ञान अर्जित कर सकें. सचिव ने वीसी से कहा कि ज्ञान और आइडिया विकसित करने के उद्देश्य से समय-समय पर कॉलेजों में सफल उद्यमियों को बुलाकर छात्रों के बीच परस्पर संवाद करायें. कॉलेजों में इंटरप्रेन्योरशिप सेल का गठन करायें, ताकि इस सेल के माध्यम से सही मॉनिटरिंग हो सके.
इसके अलावा विवि में इंटलेक्चुअल प्रोपर्टी सेंटर व इनोवेशन लैब की भी स्थापना की जानी चाहिए. कॉलेजों व विवि में कैंप व सेमिनार/इनवेस्टर सेशन चलाने का निर्देश भी दिया है. देश में स्टार्टअप करनेवाले लोगों से संबंध बनाने व छात्रों को नये आइडिया दिलाने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola