रांची : फुट ओवरब्रिज बनेगा, प्लेटफॉर्म से सीधे ऑटो स्टैंड में उतरेंगे यात्री

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं में जल्द ही बढ़ायी जायेंगी. इसके लिए रेलवे प्रशासन ने करीब 10 करोड़ रुपये की योजना बनायी है. योजना के तहत प्लेटफाॅर्म से लेकर ऑटो स्टैंड स्थित मंदिर तक फुट ओवर ब्रिज बनाया जायेगा. इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर-2, 3 और 4 के यात्री ट्रेन से उतरने के […]

विज्ञापन
रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं में जल्द ही बढ़ायी जायेंगी. इसके लिए रेलवे प्रशासन ने करीब 10 करोड़ रुपये की योजना बनायी है. योजना के तहत प्लेटफाॅर्म से लेकर ऑटो स्टैंड स्थित मंदिर तक फुट ओवर ब्रिज बनाया जायेगा. इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर-2, 3 और 4 के यात्री ट्रेन से उतरने के बाद सीधे ऑटो स्टैंड में आ सकेंगे.
इसके अलावा प्लेटफाॅर्म के सामने की सड़क को करीब 14 फीट चौड़ा करने की योजना है. इस सड़क में दो लेन बनाये जायेंगे. एक लेने वीवीआइपी के लिए होगा, जबकि दूसरा लेने आमलोगों के लिए होगा.
उम्मीद जतायी जा रही है कि ऐसा करने से यहां रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी. वहीं, ऑटो स्टैंड के सामने शेरशाह स्टेडियम की चहारदीवारी को तोड़ कर सड़क को और चौड़ा किया जायेगा. रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को भी और चौड़ा करने की योजना है. फिलहाल रांची रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के लिए दो द्वार हैं. यहां मौजूद आरपीएफ के सीसीटीवी कंट्रोल रूम को स्थानांतरित कर दूसरी जगह ले जाया जायेगा. इससे स्टेशन पर प्रवेश के लिए चार द्वार बन जायेंगे.
वहीं, मुख्य द्वार के पास स्थित आइआरसीटीसी का ऑफिस और अन्य दुकानों को भी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जायेगा. स्टेशन के पार्सल ऑफिस को भी दूसरे जगह शिफ्ट किया जायेगा. उसकी जगह फर्स्ट क्लास वातानुकूलित वेटिंग रूम बनाया जायेगा. यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे स्टेशन पर एक और फूड प्लाजा भी बनाने की योजना है.
मई 2019 तक पूरा होगा काम
रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवनीश कुमार ने कहा कि रेलवे प्रबंधन जाम से मुक्ति के लिए प्राथमिकता के आधार पर फुट ओवर ब्रिज बना रहा है. उम्मीद है कि यह काम मई 2019 तक पूरा हो जायेगा. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए भी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola