रांची : पेंशन के लिए सेवानिवृत्त डाककर्मी करेंगे हड़ताल
Updated at : 14 Oct 2018 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को रांची जीपीओ में हुई. अध्यक्षता केडी रॉय ने की. राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि पीएफआरडीए एक्ट के क्लॉज 12(5) के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स, जो एनपीएस के अंतर्गत नहीं हैं, उन्हें सरकार किसी समय मात्र गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से इसे एनपीएस में ला […]
विज्ञापन
रांची : पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को रांची जीपीओ में हुई. अध्यक्षता केडी रॉय ने की. राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि पीएफआरडीए एक्ट के क्लॉज 12(5) के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स, जो एनपीएस के अंतर्गत नहीं हैं, उन्हें सरकार किसी समय मात्र गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से इसे एनपीएस में ला सकती है.
सेंट्रल ट्रेड यूनियनों की आठ और नौ जनवरी 2019 की प्रस्तावित हड़ताल में एनपीएस की वापसी पहला मुद्दा है. गुमला आदि जगहों पर अंतिम कार्यदिवस पर पेंशन भुगतान न किया जाना चिंताजनक है. यदि सुधार नहीं हुआ, तो धरना व भूख हड़ताल की जायेगी. बैठक में बुजुर्ग पेंशनर्स के बैठने की जीपीओ सहित अन्य मुख्य डाक घरों में व्यवस्था किये जाने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




