रांची विवि : छुट्टी कटौती के बदले मिलेगा चार दिन का अर्जित अवकाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2018 6:20 AM

विज्ञापन

रांची विवि : 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खुले रहेंगे कॉलेज विवि ने शिक्षकों के लिए जारी की अधिसूचना शिक्षक संघ ने छुट्टी में कटौती का किया विरोध रांची : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ के अवकाश में कटौती कर कॉलेज व पीजी विभाग खोलने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय […]

विज्ञापन
रांची विवि : 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खुले रहेंगे कॉलेज
विवि ने शिक्षकों के लिए जारी की अधिसूचना
शिक्षक संघ ने छुट्टी में कटौती का किया विरोध
रांची : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ के अवकाश में कटौती कर कॉलेज व पीजी विभाग खोलने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को इस आशय का पत्र जारी कर दिया. छुट्टी में की गयी कटौती के बदले शिक्षकों को अर्जित अवकाश दिया जायेगा. प्रावधान के अनुरूप तीन दिन की छुट्टी पर एक दिन का अर्जित अवकाश दिया जायेगा. विवि के पूर्व घोषित कैलेंडर के अनुरूप 14 अक्तूबर से 15 नवंबर तक विश्वविद्यालय में अवकाश था. अब इस बीच 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक विश्वविद्यालय खुला रहेगा.
छुट्टी में की गयी कटौती के बदले शिक्षकों को चार दिन का अर्जित अवकाश दिया जायेगा. इधर, दूसरी ओर छुट्टी में गयी कटौती पर शिक्षक संघ ने रोष जताया है. झारखंड अल्पसंख्यक महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के डॉ आरपी गोप ने मामले को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार से मुलाकात की. डॉ गोप ने विश्वविद्यालय के इस निर्णय का विरोध किया. उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की.
डॉ जेबी पांडेय का निलंबन वापस
हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जेबी पांडेय का निलंबन वापस कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ पांडेय के निलंबन वापस लेने से संबंधित पत्र शनिवार को जारी कर दिया. डॉ जंग बहादुर पांडेय को जेल जाने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था. जमानत पर बाहर आने के बाद विवि ने उनका निलंबन वापस ले लिया.
डॉ तेजु एक्का बने प्रोफेसर इंचार्ज
डॉ तेजु एक्का को मांडर कॉलेज का प्रोफेसर इंचार्ज बनाया गया है. रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को इस आशय का पत्र जारी कर दिया. डॉ एक्का पूर्व में भी कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज रह चुके हैं.
रांची वीमेंस कॉलेज में युवा महोत्सव एक नवंबर से
रांची : रांची महिला महाविद्यालय में एक से तीन नवंबर तक युवा महोत्सव मनाया जायेगा. यह निर्णय शनिवार को कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा की अध्यक्षता में शिक्षकों की हुई बैठक में लिया गया. दुर्गा पूजा अवकाश के बाद 23 अक्तूबर से कॉलेज में कक्षा शुरू हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola