रांची : अरगोड़ा व हिनू चौक पर फ्लाइओवर का प्रस्ताव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : यातायात को सुगम बनाने के लिए अरगोड़ा चौक और हिनू चौक पर दो या तीन लेन का फ्लाइओवर बनाने पर विचार किया जा रहा है. नगर विकास विभाग, एनएचएआइ, मेकन और पथ निर्माण विभाग के अफसरों की बैठक में दोनों चौराहों पर फ्लाइओवर का निर्माण का प्रस्ताव आया है. इस दिशा में पथ […]
विज्ञापन
रांची : यातायात को सुगम बनाने के लिए अरगोड़ा चौक और हिनू चौक पर दो या तीन लेन का फ्लाइओवर बनाने पर विचार किया जा रहा है. नगर विकास विभाग, एनएचएआइ, मेकन और पथ निर्माण विभाग के अफसरों की बैठक में दोनों चौराहों पर फ्लाइओवर का निर्माण का प्रस्ताव आया है. इस दिशा में पथ निर्माण विभाग को कार्रवाई करना है.
योजना के तहत राजभवन से एयरपोर्ट और राजभवन से रांची रेलवे स्टेशन तक लाल बत्ती मुक्त (रेड लाइट फ्री) मूवमेंट की व्यवस्था तैयार की जायेगी. यानी गाड़ियां किसी भी रेड सिग्नल पर नहीं फंसेंगी.
ऐसा माना जा रहा है कि अगर इस रूट के सभी फ्लाइओवर बन जायें, तो राजभवन से रातू रोड चौराहा होते हुए गाड़ियां फ्लाइओवर के माध्यम से सीधे हरमू रोड पर उतरेंगी. फिर अरगोड़ा चौक के पहले गाड़ियां फ्लाइओवर के माध्यम से आगे तक निकल जायेंगी.
यानी रातू रोड चौक व अरगोड़ा चौक के लाल बत्ती चौराहा में गाड़ियां को फंसना नहीं पड़ेगा. इसी तरह हिनू चौक पर फ्लाइओवर बन जाने से गाड़ियों को हिनू चौक के जाम में फंसना नहीं पड़ेगा, बल्कि सारी गाड़ियां ऊपर ही ऊपर एयरपोर्ट रोड पर चली जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










