रांची : कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हेमंत नारायण का मामला, आयकर विभाग को अब तक नहीं मिला है रिम्स निदेशक का पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 6:45 AM
विज्ञापन
रांची : रिम्स के कार्डियोलाॅजिस्ट डॉ हेमंत नारायण के ठिकानों पर हुए सर्वे की जानकारी मांगने से संबंधित रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव की चिट्ठी अब तक आयकर विभाग को नहीं मिली है. इस बीच स्वास्थ्य सचिव ने रिम्स निदेशक को पत्र लिख कर इस मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के कार्डियोलाॅजिस्ट डॉ हेमंत नारायण के ठिकानों पर हुए सर्वे की जानकारी मांगने से संबंधित रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव की चिट्ठी अब तक आयकर विभाग को नहीं मिली है. इस बीच स्वास्थ्य सचिव ने रिम्स निदेशक को पत्र लिख कर इस मामले की जांच और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
आयकर विभाग ने छह सितंबर को बरियातू स्थित डॉ हेमंत नारायण और उनकी पत्नी के अशोक नगर स्थित ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था. इस दौरान डॉ हेमंत द्वारा निजी प्रैक्टिस करने की जानकारी मिली.
हालांकि, उन्होंने निजी प्रैक्टिस करने की बात स्वीकार नहीं की. इस सिलसिले में खबर प्रकाशित होने के बाद रिम्स निदेश ने आयकर विभाग को एक पत्र लिखा. नौ सितंबर को आयकर अपर आयुक्त ने नाम लिखे गये इस पत्र में निदेशक ने डॉ हेमंत नारायण के सिलसिले में जानकारी मांगी थी.
पत्र में आयकर विभाग के सक्षम अधिकारी से यह अनुरोध किया गया था कि डॉ हेमंत नारायण के निजी प्रैक्टिस में लिप्त होने की जानकारी दी जाये. साथ ही आय से अधिक संपत्ति का भी कोई मामला हो, तो रिम्स प्रबंधन को सूचित करें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके.
सूत्रों के अनुसार रिम्स निदेशक द्वारा लिखी गयी यह चिट्ठी अब तक आयकर विभाग के सक्षम अधिकारी को नहीं मिली है. इसकी वजह से आयकर ने डॉ हेमंत और उनकी पत्नी के ठिकानों पर सर्वे के दौरान मिले तथ्यों की सूचना रिम्स निदेशक को नहीं भेजी है. इस बीच स्वास्थ्य सचिव ने डॉ हेमंत नारायण द्वारा निजी प्रैक्टिस करने के मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
बरियातू स्थित एक मकान में मरीज देखते पाये गये थे डॉ हेमंत
सर्वे के दौरान आयकर विभाग की टीम ने डॉ हेमंत नारायण को बरियातू स्थित एक मकान में मरीज देखते पाया था. सर्वे के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि डॉ हेमंत नारायण अपनी सालाना आमदनी 17-18 लाख दिखाते हैं. जबकि, उनकी पत्नी डॉक्टर गीता कुमारी 90-95 लाख रुपये की आमदनी का रिटर्न दाखिल करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










