रांची : विभाग ने निकाला शॉर्ट टाइम टेंडर पर दुर्गा पूजा तक नहीं बनेंगी सड़कें

Updated at : 01 Oct 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : विभाग ने निकाला शॉर्ट टाइम टेंडर पर दुर्गा पूजा तक नहीं बनेंगी सड़कें

रांची : शहर की सड़कें दुर्गा पूजा के पहले दुरुस्त नहीं हो सकेगी, क्योंकि इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी करने और टेंडर जारी करने में विभाग ने देर कर दी है. अब जाकर विभाग ने शहर की 28 सड़कों की मरम्मत का टेंडर निकाला है, हालांकि विभाग ने तेजी से काम कराने के उद्देश्य से […]

विज्ञापन
रांची : शहर की सड़कें दुर्गा पूजा के पहले दुरुस्त नहीं हो सकेगी, क्योंकि इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी करने और टेंडर जारी करने में विभाग ने देर कर दी है. अब जाकर विभाग ने शहर की 28 सड़कों की मरम्मत का टेंडर निकाला है, हालांकि विभाग ने तेजी से काम कराने के उद्देश्य से अति अल्पकालीन निविदा (शॉर्ट टर्म टेंडर) आमंत्रित की है.
इसके तहत आठ अक्तूबर को टेंडर पेपर बेचे जायेंगे. नौ अक्तूबर को टेंडर जमा करने की तिथि तय की गयी है. निविदा खोलने की तारीख 11 अक्तूबर रखी गयी है. इतनी तेजी करने के बाद भी दुर्गा पूजा में शहरवासियों को चिकनी सड़क नहीं मिलेगी, क्योंकि टेंडर फाइनल करने के बाद काम शुरू कराने में कम से कम 15 अक्तूबर गुजर जायेगा.
काम पूरा करने के लिए ठेकेदारों को एक माह का समय दिया जायेगा. तब तक दुर्गोत्सव समाप्त हो जायेगा, जबकि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्पष्ट कहा है कि दुर्गा पूजा के पहले सारे गड्ढे भर दिये जायें. कुछ इंजीनियरों ने कहा कि यह प्रयास होगा कि टेंडर फाइनल होते ही आनन-फानन में पहले गड्ढे भर दिये जायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola