रांची : आजसू ने डॉ बहादुर सिंह को याद किया
Updated at : 25 Sep 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड आंदोलन के नेतृत्वकर्ताअों में शामिल रहे शिक्षाविद डॉ बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के कांके रोड स्थित आवास पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि स्वर्गीय डॉ बहादुर सिंह की झारखंड अलग […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड आंदोलन के नेतृत्वकर्ताअों में शामिल रहे शिक्षाविद डॉ बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के कांके रोड स्थित आवास पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि स्वर्गीय डॉ बहादुर सिंह की झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका थी. आजसू पार्टी व आजसू बुद्धिजीवी मंच के विस्तार में उन्होंने सक्रिय व उल्लेखनीय भूमिका निभायी थी.
उन्होंने हमेशा झारखंड के विकास, लोगों के हक व अधिकार के लिए चिंतन-मंथन व मार्गदर्शन देते रहते थे. 24 सितंबर 2014 को उनका निधन हुआ था. मौके पर पार्टी केंद्रीय सचिव वनमाली मंडल, नईम अंसारी, आशुतोष गोस्वामी, अरविंद सिंह, हरीश कुमार, आदिल अजीम, निखिल दागल आदि मौज्ूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




